फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Summer Solstice: The sun's longest stint today; daylight to last 14 hours.

ग्रीष्म संक्रांति : आज सूरज की सबसे लंबी पारी, 14 घंटे रहेगा उजाला

Sun, 21 Jun 2026 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Summer Solstice: The sun's longest stint today; daylight to last 14 hours.
लखनऊ। शनिवार को सूरज अपनी सबसे लंबी पारी (करीब 14 घंटे) खेलेगा। ग्रीष्म संक्रांति के कारण 21 जून वर्ष का सबसे बड़ा दिन होगा, जब उत्तरी गोलार्ध में सूर्य का प्रकाश सबसे अधिक समय तक पृथ्वी पर पड़ेगा। इसके विपरीत दक्षिणी गोलार्ध में यह वर्ष का सबसे छोटा दिन होता है।
विज्ञापन

राजधानी के ज्योतिषाचार्य एसएस. नागपाल ने बताया कि पृथ्वी अपनी धुरी पर लगभग 23.5 डिग्री झुकाव के साथ सूर्य की परिक्रमा करती है। जून में उत्तरी गोलार्ध सूर्य की ओर अधिक झुका रहता है, जिससे यहां दिन लंबे हो जाते हैं और उजाले का समय बढ़ जाता है। 21 जून को सूर्योदय सुबह 5:13 बजे और सूर्यास्त शाम 7:03 बजे होगा। यानी राजधानी में दिन का उजाला करीब 14 घंटे तक बना रहेगा। इसके बाद दिन के घटने तथा रातों के बढ़ने का सिलसिला शुरू हो जाता है। 21 सितंबर को दिन और रात लगभग बराबर हो जाते हैं।
विज्ञापन

नागपाल ने बताया कि सूर्य पृथ्वी पर ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत है। इस दिन सर्वाधिक समय तक सूर्य का प्रकाश मिलने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जो योग साधना के लिए भी अनुकूल माना जाता है। यही कारण है कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भी मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed