{"_id":"5cd3d03ebdec2207382f9c8d","slug":"sultanpur-sub-way-built-in-just-7-hours-with-this-latest-technique","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महज 7 घंटे में बनकर तैयार हुआ सुल्तानपुर रेलखंड सब वे, पहली बार इस्तेमाल की गई यह तकनीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महज 7 घंटे में बनकर तैयार हुआ सुल्तानपुर रेलखंड सब वे, पहली बार इस्तेमाल की गई यह तकनीक
Thu, 09 May 2019 12:31 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Thu, 09 May 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर रेलखंड पर इंजीनियरों ने बुधवार को एयर प्रेशर (हाइड्रोलिक) तकनीक से महज 7 घंटे में लिमिटेड हाईट सब-वे (एलएचएस) का निर्माण कर दिया। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में पहली बार इस तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
बता दें, उन्नाव-ऊंचाहार जंक्शन पर रघुराज सिंह-तकिया स्टेशनों के बीच गेट संख्या 88/सी पर एलएचएस निर्माण कार्य के लिए बुधवार को ब्लॉक लिया गया। इसके लिए सुबह सवा छह बजे ट्रेनों को रोक दिया गया। डीआरएम संजय त्रिपाठी ने बताया कि काम को तय समय 7 घंटे में पूरा करने के लिए हाइड्रोलिक जैक का इस्तेमाल किया गया।
जबकि पूर्व में इन कार्यों के लिए मैकेनिकल जैक प्रयोग में लाए जाते थे। उन्होंने बताया कि सब-वे निर्माण के लिए ट्रैक को काटकर पहले किनारे किया गया। फिर खुदाई कर सब-वे का रास्ता बनाया गया।
विज्ञापन
इसके बाद ट्रैक को पुन: अपनी जगह पर फिट कर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया। त्रिपाठी ने सब-वे का निर्माण करने वाले टीम के साथ ही सीनियर डीईएन सुधीर कुमार की सराहना की है।

ये ट्रेनें रहीं कैंसिल
सबवे निर्माण के लिए ब्लॉक की वजह से 14101 प्रयाग जंक्शन कानपुर सेंट्रल, 14102 कानपुर सेंट्रल प्रयाग जंक्शन, ट्रेन नंबर 54153 रायबरेली जंक्शन कानपुर सेंट्रल पैसेंजर, 54154 कानपुर सेंट्रल रायबरेली जंक्शन व 54212 कानपुर सेंट्रल रायबरेली जंक्शन पैसेंजर निरस्त रहीं। वहीं, 54211 रायबरेली जंक्शन कानपुर सेंट्रल पैसेंजर आठ मई के अतिरिक्त नौ को भी कैंसिल रहेगी।