फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sultanpur: Smoke in goods train, other trains passed through loop line.

Sultanpur: मालगाड़ी के इंजन से निकला धुंआ, लूप लाइन से निकाली गईं दूसरी रेलगाड़ियां

Thu, 10 Oct 2024 06:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Thu, 10 Oct 2024 06:40 PM IST
सार

वाराणसी से कोयला लादकर आ रही मालगाड़ी के इंजन से भदैंया के पास धुआं उठने लगा। हालांकि, ट्रेन का इंजन गर्म होने से धुआं उठने की बात कही गई है।

विज्ञापन
Sultanpur: Smoke in goods train, other trains passed through loop line.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ-वाराणसी रेलपथ पर भदैंया स्टेशन पर बृहस्पतिवार सुबह वाराणसी से कोयला लेकर जा रही एक मालगाड़ी के इंजन से धुआं निकलने लगा। यह देखकर चालक ने ट्रेन रोक दी। रेलवे की सूचना पर फायर ब्रिगेड भी पहुंच गया। करीब दो घंटे तक मालगाड़ी मेन लाइन पर खड़ी रही। इस दौरान ट्रेनों को लूप लाइन से रवाना किया गया। इंजन के ठंडा होने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे वाराणसी से कोयला लादकर आ रही मालगाड़ी के इंजन में भदैंया स्टेशन पर पहुंचते ही धुआं निकलने लगा। मालगाड़ी के लोको पायलट ने भदैंया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोक दी। चालक ने स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

 

रेलवे कंट्रोल को भी इसकी जानकारी दी गई। साथ ही फायरब्रिगेड व पुलिस भी सूचना मिलते ही भदैया रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि ट्रेन का इंजन गर्म हो गया था। इस वजह से धुंआ निकलने लगा था। जो ट्रेन के रोके जाने के बाद स्वतः ही ठंडा हो गया। ट्रेन को करीब 12 बजे सुलतानपुर की तरफ रवाना किया गया। अप व डाउन ट्रेनों को अन्य लाइनों से गुजारा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed