फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sultanpur: shops burned out when a fire broke out in Dostpur thana.

Sultanpur: शार्ट सर्किट से लगी आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख, कई दुकानें चपेट में आईं

Mon, 22 Apr 2024 02:00 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, दोस्तपुर (सुल्तानपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, दोस्तपुर (सुल्तानपुर) Published by: ishwar ashish Updated Mon, 22 Apr 2024 02:00 PM IST
सार

सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र में लगी भीषण आग में कई दुकानें चपेट में आ गईं। हादसे में लाखों का सामान जल गया। आग बुझाने के लिए दुकानों को तोड़ना पड़ा।

विज्ञापन
Sultanpur: shops burned out when a fire broke out in Dostpur thana.
आग लगने से हड़कंप मच गया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत स्थित बहबल टोला पश्चिम शाही पुल के पास भूषण मशीनरी स्टोर में सोमवार की सुबह सात बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने बगल की जायसवाल मशीनरी स्टोर पाइप एवं वाटर टैंक को भी अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन


भूषण मशीनरी स्टोर की दुकान के नीचे बने लंबे चौडे़ बेसमेंट में रखी पलास्टिक की पाइपें, सैकड़ो की संख्या में वाटर टैंक, दर्जनों जनरेटर, दर्जनों पंपिंग सेट, कई कुंतल डिलीवरी पाइप, सैकड़ों लीटर मोबिल, एक पिकप गाड़ी, एक बोलेरो गाड़ी और दुकान में रखा पूरा सामान धूं धूं कर जल गया। बेसमेंट की छत को तोड़कर पानी की बौछार की गई। जेसीबी बुलाकर दुकान को तोड़कर पानी की बौछार की गई।
विज्ञापन


सूचना पर सुल्तानपुर जिले से एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मंगवाई गई पर जब आग पर काबू न पाया जा सका तो अधिकारियों को फोन किया गया। अंबेडकरनगर से चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और मोर्चा संभाला जिससे आग पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed