फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sultanpur News : A retarded youth beat up a middle-aged man, villagers caught the accused

Sultanpur News : मंदबुद्धि युवक ने अधेड़ की पीट-पीट कर दी हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर धुना

Fri, 29 Jul 2022 12:52 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 29 Jul 2022 12:52 PM IST
सार

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई की। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने  आरोपी को हिरासत में लेकर उसकी जान बचाई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
Sultanpur News : A retarded youth beat up a middle-aged man, villagers caught the accused
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंदबुद्धि युवक ने शुक्रवार सुबह अधेड़ की पटरे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई की। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने  आरोपी को हिरासत में लेकर उसकी जान बचाई।  सूचना मिलने के बाद एसपी सोमेन बर्मा भी मौके पर पहुंच कर जांच की। 

विज्ञापन


कुड़वार थाना क्षेत्र के गंजेहड़ी निवासी जमाल (45) शुक्रवार को ट्यूबेल से भदहरा बाजार चाय पीने जा रहा था। बाजार से 100 मीटर पहले वो पहुंचा था कि शिव दयाल मिश्र का पुरवा निवासी अरविंद (25) सड़क किनारे कबाड़ बीन रहा था। बताया जा रहा है जमाल ने इसे ऐसा करने से मना किया। यह भी बताया जा रहा है अरविंद मंदबुद्धि था, पैसे के अभाव में इधर उसका इलाज भी रुक गया था। जमाल के मना करने पर वह नाराज हो गया। उसने पास पड़े पटरे को उठाया और जमाल को पीटना शुरू कर दिया। पिटाई से जमाल की मौके पर ही मौत ही गई। भीड़ ने अरविंद को घेर लिया और उसे पकड़ कर धुनाई शुरू कर दी। गंभीर हालत में उसे  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही एसपी सोमेन बर्मा, एएसपी विपुल श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। उच्च अधिकारियों ने मौके पर जांच पड़ताल किया, लोगो के बयान दर्ज किए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। शांति व्यवस्था कायम है। आरोपी हिरासत में है। वहीं मृतक जमाल के तीन लड़के और दो लड़कियों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed