{"_id":"67a315f714d7f672580350b8","slug":"sultanpur-mysterious-death-of-contract-employee-of-electricity-department-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: बिजली विभाग के संविदा कर्मी की रहस्यमय मौत, हाइवे किनारे पड़ा मिला शव, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: बिजली विभाग के संविदा कर्मी की रहस्यमय मौत, हाइवे किनारे पड़ा मिला शव, साथी घायल
Wed, 05 Feb 2025 01:10 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 05 Feb 2025 01:10 PM IST
सार
सुल्तानपुर में अयोध्या-प्रयागराज हाइवे के किनारे बिजली विभाग के संविदा कर्मी का शव पड़ा मिला है। वहीं, उसका साथी घायल हुआ है।
विज्ञापन
हाइवे किनारे पड़ा मिला शव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अयोध्या-प्रयागराज हाइवे पर बुधवार सुबह एक संविदा लाइनमैन की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र के घोंपा गांव निवासी कुंदन (28) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
कुंदन गलिबहा पॉवर हाउस में संविदा लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। घटना कूरेभार थाना क्षेत्र के दखिनवारा गांव के पास हुई जहां सुबह के समय खेत में कुंदन का शव मिला। घटनास्थल पर उनकी मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
कुंदन अपने सहकर्मी सुरेंद्र के साथ बाइक पर सवार थे जिसमें सुरेंद्र भी घायल हो गया है। स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही कूरेभार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। थानाध्यक्ष शारदेंदु दुबे के अनुसार, शव को पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मिली तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में तनाव का माहौल है और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन