फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sultanpur: MP Sanjay Singh will be presented in the special court of MP-MLA tomorrow, sent from Tihar Jail

सुल्तानपुर: एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट में कल पेश किए जाएंगे संजय सिंह, तिहाड़ जेल से हुई रवानगी

Tue, 06 Feb 2024 07:56 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, सुल्तानपुर
अमर उजाला संवाद, सुल्तानपुर Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 06 Feb 2024 07:56 PM IST
सार

सांसद संजय सिंह कथित शराब घोटाले के आरोपी हैं और इन दिनों दिल्ली की तिहाड़ जेल में निरुद्ध हैं। बुधवार को उन्हें सुल्तानपुर लाया जाएगा। 

विज्ञापन
Sultanpur: MP Sanjay Singh will be presented in the special court of MP-MLA tomorrow, sent from Tihar Jail
Sanjay singh - फोटो : Amar ujala

विस्तार

दिल्ली की आबकारी नीति 2021-22 में कथित घोटाले के मामले में तिहाड़ जेल में निरुद्ध सांसद संजय सिंह बुधवार को सुल्तानपुर की विशेष कोर्ट लाए जाएंगे। आप नेता संजय सिंह को पुलिस बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ कोर्ट में पेश करेगी। जहां उनका बयान दर्ज किया जाएगा। एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में विचाराधीन घेरा डालो-डेरा डालो केस में उनका बयान दर्ज किया जाना है।

विज्ञापन


23 अक्तूबर 2008 को तत्कालीन बसपा सरकार के खिलाफ शहर के तिकोनिया पार्क में सपा ने घेरा डालो-डेरा डालो कार्यक्रम आयोजित किया था। आरोप है कि सपाइयों ने कलेक्ट्रेट के सामने सड़क जमकर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने सपा के पूर्व विधायक अनूप संडा, मौजूदा समय में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, गौरीगंज के सपा विधायक राकेश सिंह, सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव समेत कई सपाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया था। 
विज्ञापन


एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट योगेश कुमार यादव ने बयान दर्ज करने के लिए पिछले दिनों सांसद संजय सिंह को जेल से तलब किया था। वे इस समय दिल्ली में हुए शराब घोटाले में तिहाड़ सेंट्रल जेल दो में निरुद्ध हैं। बचाव पक्ष के अधिवक्ता रुद्र प्रताप मदन सिंह ने बताया कि बुधवार को सुबह सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन से पुलिस सांसद संजय सिंह को लाकर कोर्ट में पेश करेेगी। कोर्ट में उनका बयान दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed