{"_id":"66d421c08a427a9a4700d8a3","slug":"sultanpur-mla-vinay-verma-says-we-want-recovery-in-robbery-case-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा डकैती कांड: शोहरतगढ़ विधायक बोले, मुझे डेढ़ करोड़ की रिकवरी चाहिए... न की खानापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा डकैती कांड: शोहरतगढ़ विधायक बोले, मुझे डेढ़ करोड़ की रिकवरी चाहिए... न की खानापूर्ति
Sun, 01 Sep 2024 01:49 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 01 Sep 2024 01:49 PM IST
सार
सुल्तानपुर के ठठेरी बाजार में 28 अगस्त की दोपहर पांच हथियारों से लैस बदमाशों ने भरत जी सोनी की दुकान से लगभग डेढ़ करोड़ के जेवर लूट लिए थे। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
लूट का सीसीटीवी वीडियो।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा ने कहा की सराफा डकैती कांड में मुझे पूरी रिकवरी चाहिए, ना की खानापूर्ति। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस दो-चार दिनों में डकैती का खुलासा कर देगी।
विज्ञापन
शहर के चौक ठठेरी बाजार में 28 अगस्त की दोपहर पांच हथियारों से लैस बदमाशों ने भरत जी सोनी की दुकान से लगभग डेढ़ करोड़ के जेवर लूट लिए थे। डकैती की वारदात का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
इसी प्रकरण में रविवार को शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा पीड़ित व्यापारी से मिलने पहुंचे। उनके साथ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा भी मौजूद थे। विधायक ने कहा कि व्यापारी की दुकान से जितने भी आभूषण चोरी हुए हैं। उनकी पूरी रिकवरी होनी चाहिए। व्यापारी भरत जी सोनी ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है, पुलिस बदमाशों से उनका सारा सामान बरामद कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन