फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sultanpur loksabha seat

सबको आजमाया, वरुण को गले लगाएगा सुल्तानपुर?

Fri, 25 Apr 2014 11:38 AM IST
रमाकांत तिवारी/अमर उजाला, सुल्तानपुर
रमाकांत तिवारी/अमर उजाला, सुल्तानपुर Updated Fri, 25 Apr 2014 11:38 AM IST
विज्ञापन
sultanpur loksabha seat

सुल्तानपुर का नाम आते ही भगवान राम के पुत्र कुश की धरती याद आती है।

विज्ञापन


विजेथुआ का महावीरन धाम, धोपाप घाट की निर्मलता...। एक भव्य तस्वीर जेहन में कौंधती है।

पर तस्वीर का दूसरा पहलू इस भव्यता के पीछे छिपी बदहाली की पोल खोल देता है। गड्ढों से भरी सड़कें, पानी की समस्या से जूझते लोग...।

यहां के लोगों का कहना है कि सभी पार्टियों को आजमाया गया है लेकिन किसी ने भी इस क्षेत्र को गले नहीं लगाया।

देखना होगा यहां से पहली चुनाव लड़ रहे वरुण गांधी क्या-कुछ नया करते हैं।

समस्याएं, जो नहीं बन पातीं चुनावी मुद्दे

sultanpur loksabha seat

जिले के विभाजन के बाद सारे उद्योग-धंधे अमेठी में चले गए। ले-देकर जिले में सहकारी चीनी मिल ही है, जो करीब सवा अरब के घाटे में चल रही है।

कल-कारखानों के अभाव में बेरोजगारी जिले की बड़ी समस्या है। समस्याओं की फेहरिस्त यहीं नहीं रुकती।

बिजली की आंखमिचौली परेशान करती है। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग को छोड़ दिया जाए तो सभी सड़कें क्षतिग्रस्त हैं।

संपर्क मार्गों की हालत तो और खराब है। नहरों के सीपेज से धनपतगंज और कुड़वार इलाके की सैकड़ों बीघा भूमि में हमेशा पानी भरा रहता है।

कुछ किसानों की की तो पूरी की पूरी जमीन दलदल में तब्दील हो गई है। गोमती नदी की तराई वाले इलाकों में कुएं का पानी पीने लायक नहीं है।

ज्यादातर इंडिया मार्का हैंडपंप खारा पानी देते हैं, पर यह सब चुनावी मुद्दे नहीं बन पाते।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबको दिया मौका

sultanpur loksabha seat

1984 में कांग्रेस के राजकरन सिंह यहां से जीते थे। इसके बाद कांग्रेस 2009 में ही सीट पर कब्जा पा सकी।

इस बीच जनता दल, भाजपा, बसपा ही सीट पर काबिज रहीं। विकास की आस में 2009 में डॉ. संजय सिंह को लोगों ने संसद भेजा। तमाम समस्याओं को उन्होंने संसद में उठाया भी।

शहर में दो फ्लाईओवर और ट्रॉमा सेंटर निर्माणाधीन हैं। शहर की जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 50.72 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को मंजूरी दिलाई।

इसके बावजूद वे जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरे नहीं उतर सके। क्षेत्र में किसी उद्योग-धंधे की शुरुआत नहीं हो सकी। सड़कों की बदहाली में कोई सुधार नहीं हुआ।

बसपा के काडर वोट के साथ ब्राह्मण मतों के ध्रुवीकरण का भरोसा है। 1999 के लोकसभा चुनाव में बतौर निर्दलीय प्रत्याशी करीब सवा लाख वोट हासिल करना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed