फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sultanpur: Former municipal head dies after falling from roof; he was ill for a long time

सुल्तानपुर: छत से गिरकर पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष की मौत, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Mon, 12 Jan 2026 07:43 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Mon, 12 Jan 2026 07:43 PM IST
सार

सुल्तानपुर में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष की छत से गिरकर मौत हो गई। वह 85 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

विज्ञापन
Sultanpur: Former municipal head dies after falling from roof; he was ill for a long time
शिव कुमार अग्रहरि - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुल्तानपुर शहर के मेजरगंज गली निवासी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शिव कुमार अग्रहरि (85) सोमवार देर शाम अपने घर की छत से गिरकर घायल हो गए। परिजन उन्हें आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर लेकर पहुंचे। वहां से चिकित्सक ने उनको ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


उनका शव घर पहुंचा तो परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजनों ने बताया कि शिव कुमार लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज चल रहा था।

शिव कुमार का नाम शहर के बड़े व्यापारियों में शुमार था। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह वर्ष 1992 में 10 माह के लिए नगर पालिका के कार्यवाहक अध्यक्ष बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed