{"_id":"660d00b8b2f5e8734204ea5a","slug":"sultanpur-emo-doctor-who-accused-officers-to-harass-him-died-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाने वाले डॉक्टर की मौत, चल रहा था इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाने वाले डॉक्टर की मौत, चल रहा था इलाज
Wed, 03 Apr 2024 12:39 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 03 Apr 2024 12:39 PM IST
सार
सुल्तानपुर जिले के बिरसिंहपुर अस्पताल में तैनात ईएमओ डॉ. स्वतंत्र कुमार की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। उन्होंने अफसरों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाने वाले सुल्तानपुर जिले के बिरसिंहपुर अस्पताल में तैनात ईएमओ डॉ. स्वतंत्र की बुधवार तड़के करीब चार बजे उपचार के दौरान वाराणसी में मौत हो गई। सोमवार देर रात उन्हें अचानक खून की उल्टी शुरू हुई थी। तमाम प्रयास के बाद भी एंबुलेस नहीं मिल सकी थी। हालत बिगड़ने पर दोस्तों ने कार से ही वाराणसी पहुंचाया था जहां एपेक्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
गाजीपुर के थे रहने वाले
डॉ. स्वतंत्र कुमार पुत्र राम लाल गौतम मूल रूप से गाजीपुर जिले के जमनिया तहसील क्षेत्र के भोजापुर गांव के रहने वाले थे। पत्नी व बच्चे वाराणसी के शिवपुरी मोहल्ले में रहते हैं। उनका अंतिम संस्कार गाजीपुर में ही होगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रामनगरी से अभी तक कोई महिला नहीं बन सकी है सांसद, अयोध्या मंडल की सीटों पर मिल चुकी है जीत
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जुदा है सीतापुर के मतदाताओं का अंदाज, जो मन भाया उसे पलकों पर बैठाया, अधिकतर को जमानत के लिए तरसाया
तो खराब था लिवर
डॉ. स्वतंत्र के साथ अस्पताल में तैनात चीफ फार्मासिस्ट अवधेश कुमार ने बताया कि उनका लिवर खराब था। उनका वाराणसी के एक निजी अस्पताल में इलाज भी चल रहा था। बुधवार को मौत के बाद स्वजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया। परिवार में पत्नी वर्षा सिंह, बेटा पार्थ सिंह (12) व डेढ़ वर्षीय बेटी अन्विषा है।
ऐसे चर्चा में आए थे डॉ. स्वतंत्र
डॉ. स्वतंत्र की तैनाती बिरसिंहपुर अस्पताल में बतौर ईएमओ के रूप में हुई थी। इस बीच उन्होंने वीडियो बनाकर आरोप लगाया था कि हम एक घंटे भी देर हो जाएं तो वेतन काट दिया जाता है। नोटिस दी जाती है लेकिन अधिकारियों के चहेते 10-10 दिन नहीं आते। उन्हें पूछने वाला कोई नहीं है। मुझे जानबूझकर प्रताड़ित किया जा रहा है।