Sultanpur: प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार, केस दर्ज
पति-पत्नी पर आरोप है कि घर पर कुछ लोगों को बुलाकर प्रार्थना सभा की आड़ में बाइबिल की किताब देकर अंधविश्वास के तहत लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। आरोपी सनातन धर्म के विरुद्ध लोगों को भ्रमित कर उनका ईसाई धर्म में परिवर्तन करा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुल्तानपुर शहर से सटे कर्मयोगीनगर के एक घर में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन कराए जाने की घटना में रविवार को शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने पर काफी लोग भाग गए। मौके से पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया। कोतवाली नगर में आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
कोतवाली नगर के सिविल लाइंस निवासी सर्वेश कुमार सिंह ने कोतवाली नगर में रविवार को केस दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि रविवार को शहर के पंडित कर्मयोगीनगर अमहट मंडी रोड निवासी विमला मौर्या के घर पर कुछ लोगों को बुलाकर प्रार्थना सभा की आड़ में बाइबिल की किताब देकर अंधविश्वास के तहत लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। आरोपी सनातन धर्म के विरुद्ध लोगों को भ्रमित कर उनका ईसाई धर्म में परिवर्तन करा रहे हैं। ईसाई धर्म से संबंधित प्रार्थना एवं प्रवचन कर रहे हैं।
उन्होंने सभास्थल पर जाकर देखा तो विमला मौर्या के घर में ईसाई धर्म से संबंधित बाइबिल की प्रतियां, छोटी तख्ती, खजड़ी मिला। ऊपर कमरे में धर्म परिवर्तन का कार्य चल रहा था। इसका विरोध करने पर वहां पर मौजूद सालविन व उसकी पत्नी सैनी सालविन निवासीगण पूरे मुतईपुर दुबेपुर ने उन्हें अपने समर्थकों के साथ घेर लिया। दोनों सर्वेश को जान से मारने की धमकी देने लगे। तत्काल इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा को दी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने मौके पर पुलिस भेजी। पुलिस को देखकर काफी लोग भाग निकले।
मौके से आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में सीओ प्रशांत सिंह ने बताया धर्म परिवर्तन कराने के आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। वह दोनों ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार करके वहां के लोगों का धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहे थे। इस मामले में उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा तीन, पांच व एक समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.