{"_id":"659e61a4270a48a0990b6d63","slug":"sultanpur-congress-raised-demand-for-judicial-inquiry-into-the-encounter-of-vinod-upadhyay-carrying-a-reward-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: कांग्रेस ने उठाई एक लाख के इनामी विनोद उपाध्याय के एनकाउंटर की न्यायिक जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: कांग्रेस ने उठाई एक लाख के इनामी विनोद उपाध्याय के एनकाउंटर की न्यायिक जांच की मांग
Wed, 10 Jan 2024 03:16 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 10 Jan 2024 03:16 PM IST
सार
जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुराना विरोधी होने के नाते विनोद उपाध्याय का पुलिस ने फर्जी एनकाउंटर किया है।
विज्ञापन
माफिया विनोद उपाध्याय
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के एक लाख रुपये के इनामी विनोद उपाध्याय की पिछले दिनों जिले में हुए एनकाउंटर पर मंगलवार को कांग्रेस ने सवाल उठाया है। कांग्रेस ने एनकाउंटर की न्यायिक जांच कराने की मांग उठाई है। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुराना विरोधी होने के नाते विनोद उपाध्याय का पुलिस ने फर्जी एनकाउंटर किया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा आईटी सेल के पदाधिकारियों ने छात्रा के साथ गैंगरेप किया था। पुलिस उन्हें बचाने में जुटी रही है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में प्रदेश अपराधियों का गढ़ बन गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - संघ परिवार को एंट्री...सुग्रीव किला की बैठक में पास हुआ मंदिर मुक्ति का पहला प्रस्ताव; पूरी कहानी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - प्रशासन नहीं देता था तो तनख्वाह से ही भोग...रामलला की 32 साल से पूजा कर रहे मुख्य पुजारी की कहानी
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। दावा किया कि वर्ष 2023 के एनसीआरबी के आंकड़ों में उत्तर प्रदेश महिलाओं के प्रति अपराध में पहले स्थान पर है। पूरे देश में होने वाले अपराधों में 15 फीसदी उत्तर प्रदेश में होते हैं।
दो नवंबर 2023 को आईआईटी बीएचयू की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म में भाजपा के लोगों के शामिल होने की बात कहने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर फर्जी केस दर्ज करा दिया गया था। बाद में आरोपियों की पहचान होने पर उन्हें मध्य प्रदेश चुनाव में शामिल होने के लिए भेज दिया गया।
इस घटना के लिए पीएम को देश की बेटियों से माफी मांगनी चहिए। आरोप लगाया कि एक जाति विशेष को सरकार निशाना बना रही है। बुधवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन देकर इन घटनाओं की न्यायिक जांच कराने की मांग करेगी। इस मौके पर शहर अध्यक्ष शकील अंसारी, पूर्व विधायक शिवनारायण मिश्र, हरीश त्रिपाठी, लक्ष्मीकांत मिश्र, प्रदेश सचिव राहुल त्रिपाठी, पवन मिश्र मौजूद रहे।