फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sultanpur: chief accused of doctor's murder case Ajay Narayan's property will be seized.

चिकित्सक हत्याकांड: कुर्क होगी मुख्य आरोपी अजय नरायन सिंह की संपत्ति, चचेरा भाई गिरफ्तार

Thu, 05 Oct 2023 02:56 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Thu, 05 Oct 2023 02:56 PM IST
सार

सुल्तानपुर के चिकित्सक डॉ. घनश्याम तिवारी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया गया है। मामले में मुख्य आरोपी के चचेरे भाई की संलिप्तता भी पाई जा रही है।

विज्ञापन
Sultanpur: chief accused of doctor's murder case Ajay Narayan's property will be seized.
मृतक डॉ. घनश्याम तिवारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

चिकित्सक हत्याकांड में 50 हजार के इनामी फरार मुख्य आरोपी अजय नारायन सिंह की संपत्ति कुर्क की जाएगी। बुधवार को सीजेएम सपना त्रिपाठी ने कुर्की नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। उधर, राजस्थान से पकड़े गए मुख्य आरोपी के चचेरे भाई विजय नरायन की भी हत्या में संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसे विवेचना में चौथे आरोपी के तौर पर शामिल किया गया है।

विज्ञापन


लंभुआ थाने के सखौली कला गांव निवासी डॉ. घनश्याम तिवारी जयसिंहपुर सीएचसी पर संविदा चिकित्सक थे। 23 सितंबर को नरायनपुर गांव में उनकी निर्मम हत्या कर दी गई थी। उनकी पत्नी निशा तिवारी की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने नरायनपुर गांव के अजय नरायन सिंह व दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: सावन के महीने में शराब से होने वाली कमाई घटी, सितंबर में भरपाई, सरकार को राजस्व देने में आबकारी नंबर वन
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले, भाजपा के लिए राजनीतिक प्रतिशोध का हथियार है सनातन


अजय नरायन सिंह के पिता जगदीश नरायन सिंह को पुलिस ने मामले में आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। विवेचक नगर कोतवाल श्रीराम पांडेय ने सीजेएम सपना त्रिपाठी की अदलत में अर्जी देकर मुख्य आरोपी अजय नरायन सिंह के खिलाफ कुर्की की नोटिस जारी करने की मांग की थी। बुधवार को सीजेएम ने अर्जी मंजूर करते हुए कुर्की की नोटिस जारी करने का आदेश दिया है।

उधर, राजस्थान से पूछताछ के लिए लाए गए मुख्य आरोपी के चचेरे भाई विजय नरायन की भी हत्या में संलिप्तता पुलिस विवेचना में सामने आई है। इसके बाद पुलिस ने उसे चौथा आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने बताया कि विजय नरायन को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी तक मुख्य आरोपी पर इनाम बढ़ाने की सिफारिश नहीं भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed