फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sultanpur: Case registered against 20-25 Congressmen, who protested against the shortage of DAP.

Sultanpur: डीएपी की किल्लत को लेकर प्रदर्शन करने वाले चार नामजद समेत 20-25 कांग्रेसियों के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 14 Nov 2024 11:53 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Thu, 14 Nov 2024 11:53 AM IST
सार

सुल्तानपुर में डीएपी की किल्लत को लकर प्रदर्शन करने के मामले में चार नामजद समेत 20-25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इन पर यातायात बाधित करने और पुलिस से अभद्रता करने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन
Sultanpur: Case registered against 20-25 Congressmen, who protested against the shortage of DAP.
प्रदर्शन करते कांग्रेसी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुल्तानपुर शहर के कलेक्ट्रेट के सामने बुधवार को डीएपी की किल्लत को लेकर हुए कांग्रेस के प्रदर्शन के मामले में कोतवाली नगर में चार नामजद समेत 20-25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उप निरीक्षक की तहरीर पर दर्ज केस में कांग्रेसियों पर यातायात बाधित करने और पुलिस से अभद्रता करने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


डीएपी की किल्लत को लेकर बुधवार को कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान झल्लाए नगर कोतवाल ने अपनी ही वर्दी फाड़ दी थी। इस मामले में कोतवाली नगर के उप निरीक्षक शिवानंद ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रदेश में बनेंगे निबंधन मित्र, हजारों लोगों को मिलेगा नौकरी का मौका, जल्द ही कैबिनेट में रखा जाएगा प्रस्ताव
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पीएम इंटर्नशिप में यूपी के 8506 युवाओं को मिलेगा मौका, हर महीने 5000 की प्रोत्साहन राशि भी देगी सरकार


आरोप है कि बुधवार दोपहर कांग्रेस पार्टी के झंडे लिए हुए रोहित पाठक, हामिद राईन, रणवीर सिंह राणा, शकील अहमद, मानस तिवारी समेत 20-25 लोग आकर जिलाधिकारी कार्यालय गेट को घेर कर बैठ गए। इससे यातायात बाधित हो गया। जब ड्यूटी में लगे पुलिस बल व सिटी मजिस्ट्रेट व अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने मना किया कि यह आम जनमानस का रास्ता है और यातायात व शांति व्यवस्था भंग हो रही है तो आरोपी उग्र होकर सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए पुलिस वालों व मजिस्ट्रेट से धक्का-मुक्की करने लगे जिससे जाम की स्थिति पैदा हो गई।

इसकी फोटो व वीडियोग्राफी कराई गई। कांग्रेसियों पर आम रास्ता बाधित करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, धक्का मुक्की करने व नियम विरूद्ध प्रदर्शन करने का केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed