{"_id":"68df68af040de8f7610b3759","slug":"sultanpur-bus-carrying-52-passengers-overturned-while-trying-to-save-a-cow-that-came-in-front-of-it-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सामने आई गाय को बचाने में अनियंत्रित होकर पलटी बस, 52 यात्री सवार थे, सभी को शीशा तोड़कर निकाला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सामने आई गाय को बचाने में अनियंत्रित होकर पलटी बस, 52 यात्री सवार थे, सभी को शीशा तोड़कर निकाला गया
Fri, 03 Oct 2025 11:39 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:39 AM IST
सार
सुल्तानपुर के भुलकी-सौरमऊ बाईपास ओवरब्रिज के पास सड़क पर सामने गाय आ जाने से एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में 52 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर पलट गई बस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीर्थयात्रियों से भरी एक बस सामने आई गाय को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में लगभग 18 तीर्थयात्रियों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस में कुल 52 यात्री सवार थे। सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
यह घटना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के भुलकी-सौरमऊ बाईपास ओवरब्रिज के पास बृहस्पतिवार रात करीब 2:00 बजे हुई। बस चालक अनीस अहमद ने बताया कि बहराइच जिले के पयागपुर थाने रामनगर खजुरी गांव के 52 यात्री मध्य प्रदेश पन्ना धाम जा रहे थे। इनका तीन दिवसीय तीर्थाटन था। रात में सभी यात्री घर से निकले थे। अचानक एक गाय के सामने आ जाने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में फंसे लोगों को स्थानीय लोगों ने शीशा तोड़कर बाहर निकाला।
स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन की मदद से घायल यात्रियों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया। स्वदेशी जागरण मंच के विभाग संयोजक धर्मेंद द्विवेदी और विभाग सहसंयोजक राजीव तिवारी समेत अन्य स्वयंसेवकों ने घायलों की मदद करने के साथ ही सभी यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक भेजने के लिए रोडवेज विभाग से बस की व्यवस्था कराई। इस दौरान एक भावुक पल भी आया जब हादसे में अपनी मां से बिछड़ा तीन महीने का नवजात शिशु लंबी तलाश के बाद सुरक्षित मिल गया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन