{"_id":"65415af330f0fb29b9026209","slug":"sultanpur-bjp-mla-s-wife-missing-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: सुल्तानपुर से भाजपा विधायक की लापता पत्नी को पुलिस ने सकुशल बरामद किया, घर से हो गईं थीं गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: सुल्तानपुर से भाजपा विधायक की लापता पत्नी को पुलिस ने सकुशल बरामद किया, घर से हो गईं थीं गायब
Wed, 01 Nov 2023 01:21 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 01 Nov 2023 01:21 PM IST
सार
लखनऊ के इंदिरा नगर से लापता हुईं भाजपा विधायक की पत्नी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। उन्हें भूलने की बीमारी है और उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक की पत्नी बीमार हैं उनका इलाज चल रहा है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुल्तानपुर के लंभुआ से भाजपा विधायक सीताराम वर्मा की लापता पत्नी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। वह अपने इंदिरानगर स्थित घर से अचानक गायब हो गईं थीं। डीसीपी व उनकी टीम ने सफेदाबाद से उन्हें बरामद किया है।
विज्ञापन
विधायक सीताराम वर्मा की पत्नी मंगलवार सुबह घर से अचानक गायब हो गईं थीं। इसे लेकर विधायक के बेटे ने गाजीपुर थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में लगी थीं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - श्रावस्ती: नो मेंस लैंड से दो किलोमीटर की दूरी पर नेपाल लगा रहा मोबाइल टावर, आंतरिक सुरक्षा के लिए बढ़ा खतरा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लखनऊ पीजीआई में हुई थी पूर्व सांसद के बेटे के इलाज में लापरवाही, जांच समिति ने निदेशक को सौंपी रिपोर्ट
डीसीपी नॉर्थ कासिम आब्दी ने बताया था कि विधायक सीताराम वर्मा का गाजीपुर सेक्टर-8 में घर है। जहां उनकी पत्नी पुष्पा वर्मा (65) परिवार संग रहती हैं। मंगलवार सुबह छह बजे पुष्पा बिना किसी को कुछ बताए ही घर से कहीं चली गईं। काफी तलाशने पर भी उनका पता न चलने पर बेटे सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल पंकज कुमार ने पिता को खबर दी। इस पर सीताराम वर्मा सुल्तानपुर से लखनऊ पहुंचे। इस बीच पंकज ने गाजीपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
दोपहर को विधायक ने डीसीपी से मिलकर पत्नी को तलाशने में मदद मांगी। डीसीपी ने गाजीपुर और इंदिरानगर पुलिस की टीमों को पुष्पा को तलाशने के लिए लगाया। डीसीपी ने बताया था कि सुबह नौ बजे के आसपास पुष्पा इंदिरानगर स्थित अरविंदो पार्क चौकी के पास देखी गई थीं। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों और सोशल मीडिया की मदद से उनकी तलाश की थी। डीसीपी ने बताया कि पुष्पा वर्मा को भूलने की बीमारी है और उनका इलाज भी चल रहा है। बहरहाल उन्हें सफेदाबाद से बरामद कर लिया गया है। वह सकुशल हैं।