{"_id":"62601543325c841e814c0c8e","slug":"sultanpur-bdo-gave-testimony-in-the-case-filed-against-the-chief-minister-of-delhi-hearing-on-may-5-also-testified-in-the-case-filed-against-the-former-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर : दिल्ली के मुख्यमंत्री पर दर्ज केस में बीडीओ ने दी गवाही, पांच मई को सुनवाई, पूर्व विधायक पर दर्ज केस में भी हुई गवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर : दिल्ली के मुख्यमंत्री पर दर्ज केस में बीडीओ ने दी गवाही, पांच मई को सुनवाई, पूर्व विधायक पर दर्ज केस में भी हुई गवाही
Wed, 20 Apr 2022 09:27 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 20 Apr 2022 09:27 PM IST
सार
बनारसी लाल कसौधन ने 25 फरवरी 2021 को इसौली के पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू, उनके भाई यशभद्र सिंह मोनू, समर्थक सिंटू, जेसीबी चालक और छह-सात अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बनारसी का आरोप है कि पूर्व विधायक व अन्य आरोपियों ने जेसीबी से उनकी दीवार गिरा दी थी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर दर्ज केस में बुधवार को स्पेशल मजिस्ट्रेट एमपी-एमएलए कोर्ट योगेश यादव की अदालत में गौरीगंज के पूर्व बीडीओ की गवाही दर्ज की गई। कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई के लिए पांच मई की तिथि नियत की है। मामला अमेठी जिले के गौरीगंज थाने से जुड़ा है।
विज्ञापन
अभियोजन पक्ष के मुताबिक 20 अप्रैल 2014 को लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान गौरीगंज के सैंठा चौराहे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभा की थी। उड़न दस्ता प्रभारी जग प्रसाद मौर्य ने गौरीगंज थाने में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में गौरीगंज ब्लॉक के तत्कालीन खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार बुधवार को गवाही देने के लिए कोर्ट में पेश हुए। विशेष लोक अभियोजक कालिका प्रसाद मिश्र ने बताया कि कोर्ट ने पूर्व बीडीओ की गवाही दर्ज की है। स्पेशल मजिस्ट्रेट एमपी-एमएलए योगेश यादव ने मामले में अगली सुनवाई के लिए पांच मई की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
इसौली के पूर्व विधायक पर दर्ज केस में हुई गवाही
इसौली के पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू समेत अन्य पर दर्ज केस में बुधवार को व्यापारी के भतीजे की गवाही दर्ज की गई। स्पेशल मजिस्ट्रेट एमपी-एमएलए कोर्ट योगेश यादव ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 28 अप्रैल की तिथि नियत की है। मामला धनपतगंज थाने के मायंग गांव से जुड़ा है।
विज्ञापन
मायंग गांव निवासी व्यापारी बनारसी लाल कसौधन ने 25 फरवरी 2021 को इसौली के पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू, उनके भाई यशभद्र सिंह मोनू, समर्थक सिंटू, जेसीबी चालक और छह-सात अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बनारसी का आरोप है कि पूर्व विधायक व अन्य आरोपियों ने जेसीबी से उनकी दीवार गिरा दी थी। इसी मामले में बुधवार को वादी मुकदमा बनारसी लाल कसौधन का भतीजा सूर्य प्रकाश पुलिस सुरक्षा में गवाही देने के लिए स्पेशल मजिस्ट्रेट एमपी-एमएलए योगेश यादव की कोर्ट में पहुंचा। अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने बताया कि गवाह सूर्य प्रकाश की गवाही दर्ज की गई। कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 28 अप्रैल की तिथि नियत की है।