फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sultanpur: BDC died in Lucknow trauma, was seriously injured in attack.

सुल्तानपुर: जानलेवा हमले में घायल हुए बीडीसी की ट्रामा सेंटर में मौत, परिजनों का पुलिस पर फूटा गुस्सा

Fri, 20 Sep 2024 06:19 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोतिगरपुर (सुल्तानपुर) Published by: ishwar ashish Updated Fri, 20 Sep 2024 06:19 PM IST
सार

मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर बड़ागांव के पास हमले में घायल हुए बीडीसी की लखनऊ के अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन
Sultanpur: BDC died in Lucknow trauma, was seriously injured in attack.
(बीडीसी अवधेश सिंह की फाइल फोटो) ग्रामीणों ने जताया कड़ा विरोध। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुल्तानपुर जिले के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर बड़ा गांव के पास बृहस्पतिवार शाम विपक्षियों के हमले में घायल बीडीसी की ट्रामा सेंटर लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार को मृतक बीडीसी के पैतृक आवास मुड़हा पहुंचे पुलिस अधिकारियों को परिजनों के विरोध का सामना करना पड़ा। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर घटना के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाया। दोपहर तक मृतक का शव गांव नहीं पहुंचा था। घटना में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसमें से एक आरोपी की गिरफ्तारी भी कर ली गई है।

विज्ञापन


मुड़हा निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य अवधेश सिंह व विपिन सिंह के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। बृहस्पतिवार को अवधेश अपने भतीजे शानू सिंह (सेना के जवान) के साथ दीवानी न्यायालय से पेशी से बाइक से घर वापस लौट रहे थे। आरोप है कि चाचा-भतीजे गोपालपुर बड़ा गांव के पास पहुंचे थे। तभी विपिन व उसके साथियों ने दोनों पर हमला कर दिया। विपक्षियों ने लाठी-डंडों व सरिया से उन्हें मारना शुरू कर दिया। हमले में अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि भतीजा शानू मौके से जान बचाकर भाग निकला। बीडीसी अवधेश को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां से डॉक्टर ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रिटायर्ड महिला प्रोफेसर को 48 घंटे डिजिटल अरेस्ट कर 55 लाख वसूले, ड्रग्स के केस में फंसाने की दी धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रिटायर्ड आईएएस अफसर के पास मिली 100 करोड़ रुपये की संपत्ति, ईडी ने की 14 घंटे पूछताछ


बृहस्पतिवार देर रात अवधेश की लखनऊ ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम लखनऊ में कराया गया। यह जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गई। दोपहर बाद तक मृतक बीडीसी का शव घर नहीं पहुंचा था। जबकि लोगों की भीड़ उनके पैतृक आवास पर इकट्ठा थी। इसी बीच सीओ जयसिंहपुर प्रशांत सिंह मुड़हा गांव पहुंचे तो मृतक के परिजनों ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई। मृतक के परिजन ने कहा कि उन लोगों पहले ही हत्या की आशंका जताई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बृहस्पतिवार को घटनास्थल पर पुलिस मौजूद थी। मारपीट के दौरान पुलिस ने अवधेश को बचाने का प्रयास नहीं किया। सीओ ने बताया कि मृतक के बड़े भाई रणधीर सिंह की तहरीर पर विपिन सिंह, रीशू सिंह, प्रिंस सिंह, ऋषभ सिंह, अमन सिंह निवासीगण मुड़हा थाना मोतिगरपुर व अर्जुन सिंह निवासी घोरीपुर कोतवाली कादीपुर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अर्जुन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

काफी दिनों से चल रही है रंजिश 
मृतक के बड़े भाई की पत्नी विजय लक्ष्मी ने आरोप लगाया कि थाने में कई बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। 2023 में केस भी दर्ज हुआ था। मृतक अवधेश सिंह ने 24 जुलाई को एसपी सुल्तानपुर को एक शिकायती पत्र भेजा था। जबकि दूसरा पत्र एक सितंबर को क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर को दिया था। उन्होंने अपने पट्टीदार दान बहादुर सिंह, सत्यदेव सिंह, हृदय नारायण सिंह, गुरुबख्श सिंह, इंद्रसेन सिंह, प्रशांत सिंह, रिशू सिंह और अमन सिंह के साथ रंजिश का जिक्र किया था। 

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
बीडीसी अवधेश सिंह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी मौत से पत्नी रूबी सिंह, बड़ा बेटा शिवम, छोटा पुत्र कृष्णा सदमे में हैं। उनकी हत्या से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed