फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sultanpur: 10 Lakh rupees loot in a house in Baldiray thana.

सुल्तानपुर : नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर 10 लाख लूटे, बहू को चाकू मारा, सास को बंधक बनाया

Thu, 03 Oct 2024 12:12 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 03 Oct 2024 12:12 AM IST
सार

बहू की गर्दन पर चाकू से हमला करके उसे लहूलुहान कर दिया। बचाव करने आई सास को बंधक बनाकर लाखों के जेवरात लूट लिए। घायल बहू को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Sultanpur: 10 Lakh rupees loot in a house in Baldiray thana.
बदमाश जेवर व नकदी लेकर चले गए। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के पूरे मिर्जा सादुल्लापुर गांव में बुधवार देर शाम तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर करीब 10 लाख की लूटपाट की। विरोध करने पर बहू की गर्दन पर चाकू से हमला करके उसे लहूलुहान कर दिया। बचाव करने आई सास को बंधक बनाकर लाखों के जेवरात लूट लिए। घायल बहू को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पूरे मिर्जा सादुल्लापुर निवासी अंसार हुसैन के घर में बुधवार देर शाम उनकी मां किशोरी बानो, पत्नी फूलजहां और बहू महनाज बानो थीं। देर शाम करीब सात बजे अचानक किसी ने दरवाजा खटखटाया। अंसार की बहू मेहनाज फातमा ने दरवाजा खोला। तभी तीन नकाबपोश बदमाश जबरन घर में घुस गए। सबसे पहले बदमाशों ने महनाज को चाकू मारकर घायल कर दिया। उसके बेसुध होते ही बदमाशों ने अलमारी का लॉक तोड़कर जेवरात सहित नकदी लूटना शुरू किया।
विज्ञापन


दूसरे कमरे में नमाज पढ़ रही अंसार की पत्नी फूलजहां पर जब बदमाशों की नजर पड़ी तो उन्हें बंधक बना लिया। लूटपाट करने के बाद बदमाश घर के पीछे के रास्ते से भाग निकले। बदमाशों के भागने के बाद फूलजहां ने शोर मचाया। जिसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। मेहनाज को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के वक्त घर पर अंसार की मां किशोरी बानो भी थी, जो बिस्तर पर हैं। एसपी सोमेन बर्मा का कहना है कि चोरी की इरादे से बदमाश घर में घुसे थे। वारदात की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed