{"_id":"59bbc1764f1c1b2f688b4b2b","slug":"suicide-by-ba-second-year-student-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुसाइड: 'मैं अपनी मौत की खुद जिम्मेदार, परिवार का कोई दोष नहीं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुसाइड: 'मैं अपनी मौत की खुद जिम्मेदार, परिवार का कोई दोष नहीं'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 15 Sep 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
लखनऊ में 19 वर्षीय एक छात्रा ने शुक्रवार दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से बरामद सुसाइड नोट में उसने खुद को मौत का जिम्मेदार बताया है।
विज्ञापन
थाना इंदिरानगर के मुंशीपुरवा निवासी जॉन बक्सी की पांच बच्चों में चौथे नंबर की बेटी बीए सकेंड ईयर की छात्रा थी। हाल ही में आए रिजल्ट में वह फेल हो गई थी, जिसे लेकर वह काफी दिनों से परेशान थी।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह घर पर उसकी मां के अलावा कोई नहीं था। तभी उसने कमरे में खुद को बंद करके फांसी लगा ली। काफी देर तक दिखाई न पड़ने पर जब मां ने खोजबीन की तो उसे कमरे में लटका हुआ पाया।
विज्ञापन
बेटी को पंखे से लटका देख मां की चीख निकल गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। लोगों की सूचना पर लड़की के पिता और अन्य परिवारीजन भी पहुंच गए। शाम चार बजे पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने बताया कि अपने सुसाइड नोट में मृतका ने लिखा है कि मैं अपनी मौत की स्वयं जिम्मेदार हूं। मेरे परिवार वालों को परेशान न किया जाए।