फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   suicide by accountant of pwd

बहू ने लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पीडब्ल्यूडी के लेखाअधिकारी ने जहरीला पदार्थ खाकर की खुदकुशी

Sun, 17 Apr 2022 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
suicide by accountant of pwd
लखनऊ। अलीगंज के डंडइया निवासी सुनील कुमार पांडेय (57) ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवारीजनों के मुताबिक, उनके खिलाफ बहू ने कुछ दिन पहले दुष्कर्म के प्रयास और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की थी जिसकी जांच पुलिस कर रही थी। पुलिस इस मामले में लगातार उनसे पूछताछ कर रही थी। इसी से क्षुब्ध होकर खुदकुशी करने बात परिवारीजन कह रहे हैं। वहीं सुनील की बेटी ने अलीगंज थाने में अपनी भाभी व उसके मायके वालों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अलीगंज धर्मेंद्र सिंह यादव के मुताबिक, मूलरूप से फर्रूखाबाद फतेहगढ़ निवासी सुनील पांडेय पीडब्ल्यूडी में लेखाधिकारी के पद पर तैनात थे। तीन महीने पहले वह लखनऊ में तबादला कराकर आए थे। डंडइया में बेटी दिव्यांशी के साथ वह किराए के मकान में रह रहे थे। भाई सुशील के मुताबिक, शुक्रवार रात 8.30 बजे सुनील ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उनकी हालत बिगड़ने पर बेटी दिव्यांशी पड़ोसियों की मदद से सुनील को अस्पताल ले गई। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बेटी दिव्यांशी के अनुसार, बड़े भाई आयुष पांडेय की मई 2021 में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। पापा भइया को खोने के गम से उबर भी नहीं पाए थे कि भाभी ने ससुराल छोड़कर मायके चली गईं। अगस्त में भाभी ने बेटे को जन्म दिया था। इस बात का पता चलने पर सुनील पोते को देखने के लिए परेशान रहते थे। आरोप है कि बहू ने उन्हें पोते से मिलने नहीं दिया। इस बीच बहू ने पुलिस से ससुर पर दुष्कर्म का प्रयास करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। इसके बाद से सुनील को पुलिस पूछताछ के लिए बुलाती थी। लगातार मानसिक प्रताड़ना झेल रहे सुनील ने इसी वजह से अपना तबादला लखनऊ करा लिया था। अलीगंज पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed