{"_id":"651381365e50fb2ae308e084","slug":"suicide-at-mla-yogesh-shukla-s-house-no-case-registered-now-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी विधायक के घर आत्महत्या: दो दिन बाद भी दर्ज नहीं हुआ केस, प्रेमिका फ्लैट पर कब पहुंची यह अभी भी रहस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी विधायक के घर आत्महत्या: दो दिन बाद भी दर्ज नहीं हुआ केस, प्रेमिका फ्लैट पर कब पहुंची यह अभी भी रहस्य
Wed, 27 Sep 2023 06:45 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 27 Sep 2023 06:45 AM IST
सार
चिनहट निवासी श्रेष्ठ तिवारी बीकेटी से विधायक योगेश शुक्ला का सोशल मीडिया का पूरा काम देखता था। रविवार रात को वह हजरतगंज स्थित विधायक निवास में विधायक के सरकारी 804 नंबर फ्लैट में अकेले था।
विज्ञापन
मृतक श्रेष्ठ तिवारी (बायें) व भाजपा विधायक योगेश शुक्ला
- फोटो : amar ujala
विस्तार
भाजपा विधायक योगेश शुक्ला के सरकारी फ्लैट पर उनके सोशल मीडिया टीम लीडर श्रेष्ठ तिवारी के खुदकुशी प्रकरण में अब तक कई सवाल अनसुलझे हैं। शुरुआत में ये तो सामने आया था कि प्रेमिका से हुए विवाद की वजह से उसने खुदकुशी, लेकिन विवाद के कारण का खुलासा नहीं हो सका है। श्रेष्ठ के छोटे भाई सौरभ ने मामले में युवती के खिलाफ तहरीर दी थी। पर, दो दिन बाद भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है। अफसर बस जांच का हवाला दे रहे हैं। कोई भी पुलिस अफसर खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। ऐसे में सवाल है कि आखिर सच कैसे सामने आएगा?
विज्ञापन
चिनहट निवासी श्रेष्ठ तिवारी बीकेटी से विधायक योगेश शुक्ला का सोशल मीडिया का पूरा काम देखता था। रविवार रात को वह हजरतगंज स्थित विधायक निवास में विधायक के सरकारी 804 नंबर फ्लैट में अकेले था। इसी दौरान श्रेष्ठ ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। शुरुआती जांच में सामने आया था कि प्रेमिका से विवाद हुआ था। उसके बाद उसने खुदकुशी की। जब फ्लैट के भीतर श्रेष्ठ फांसी लगा चुका था और दरवाजा नहीं खुल रहा था तो उसकी प्रेमिका भी वहां पर पहुंची थी। शव देखकर उसकी तबीयत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन
मृतक के चचेरे भाई पंकज ने बताया कि पुलिस ने अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। उनका कहना है कि पुलिसकर्मियों ने कहा है कि जो कार्रवाई होगी उसके बारे में बता दिया जाएगा। परेशान न हों। लेकिन परिजन परेशान हैं। उनका कहना है कि वह चाहते हैं कि श्रेष्ठ की मौत के जिम्मेदार पर कार्रवाई हो। आखिर ऐसा क्या है कि जो अब तक कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
युवती के लिए बयान, तब भी नहीं सुलझ सके अनसुलझे सवाल
पुलिस ने मंगलवार को युवती के बयान दर्ज किए। इसमें उसने कई सवालों के जवाब दिए। बताया कि उसकी दोस्ती श्रेष्ठ थी। विवाद क्यों हुआ? वजह क्या थी? किस तरह से वह फ्लैट पहुंची? ऐसे कई सवालों के जवाब युवती ने स्पष्ट रूप से नहीं दिए। उसकी तबीयत में सुधार के बाद पुलिस दोबारा पूछताछ करेगी। वहीं एक जानकारी और मिली है कि श्रेष्ठ और युवती ने एक साथ स्कूल में पढ़ाई की है। वह भी चिनहट की रहने वाली है। इसलिए उनकी आपस में पहचान हुई।
युवती व उसके परिजन ने कुछ भी बोलने से किया इनकार
श्रेष्ठ का जिस युवती से प्रेम प्रसंग था वह घटना के दौरान बेहोश हो गई थी। तब उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को जब युवती व उसके परिजनों से बातचीत करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने इनकार कर दिया। उनका कहना था कि उनको जो भी कहना है वह पुलिस के सामने कहेंगे। इसके अलावा किसी से कोई बात नहीं करनी। दोपहर बाद अस्पताल से युवती को डिस्चार्ज कर दिया गया। पुलिस ने उससे पूछताछ की है।
पुलिस अफसर भी खामोश, क्या किसी का दबाव है
मामले में शुरू से ही पुलिस अफसर खामोश हैं। उनका कहना है कि जांच की जा रही है। इसके अलावा खुदकुशी की वजह पर बस इतना कहना है कि आपसी विवाद की वजह से श्रेष्ठ ने खुदकुशी की। विवाद की जड़ क्या थी, इसके बारे में कोई कुछ नहीं बता रहा है। ऐसे में सवाल है कि क्या किसी तरह का कोई दबाव है।
दो साल में दो मौतें, बिखरा परिवार, कमाने वाला कोई नहीं
श्रेष्ठ के पिता का दो साल पहले निधन हो गया था। अब श्रेष्ठ ने खुदकुशी की। दो साल के भीतर दो मौतें होने से उसकी मां व भाई पूरी तरह से टूट गए हैं। श्रेष्ठ ही कमाने वाला था। उसके जाने से आर्थिक संकट खड़ा हो गया है