{"_id":"616fe68eff2539586a200a0a","slug":"suheldev-bhartiya-samaj-party-and-samajwadi-party-alliance-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: सपा-सुभासपा का गठबंधन तय, राजभर बोले- भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए साथ आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: सपा-सुभासपा का गठबंधन तय, राजभर बोले- भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए साथ आए
Wed, 20 Oct 2021 04:53 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 20 Oct 2021 04:53 PM IST
सार
SP and SBSP Alliance: यूपी चुनाव को लेकर एक बड़ी खबर है। भाजपा के नजदीक जाते दिख रहे ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा का गठबंधन सपा से हो गया है।
विज्ञापन
ओम प्रकाश राजभर व अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी में गठबंधन हो गया है। इसका एलान सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता परेशान है। हमारी अखिलेश यादव के साथ सहमति बन गई है। लोग भाजपा से परेशान हैं। हम उन्हें सत्ता से हटाने के लिए साथ आए हैं।
बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं में 14 सीटों पर सहमति बनी है। राजभर ने बुधवार को अखिलेश यादव से मुलाकात की। इसके पहले राजभर के भाजपा से गठबंधन करने के कयास लगाए जा रहे थे।
सपा ने ट्वीट कर इसकी घोषणा कर दी है। ट्वीट में कहा गया है कि वंचितों, शोषितों, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं, किसानों, नौजवानों, हर कमजोर वर्ग की लड़ाई समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिलकर लड़ेंगे। सपा और सुभासपा आए साथ, यूपी में भाजपा साफ!
विज्ञापन
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद राजभर ने बयान दिया कि आज अखिलेश यादव से मुलाकात हुई। हमने गठबंधन के लिए सपा, बसपा, कांग्रेस और भाजपा को निमंत्रण दिया था। अखिलेश यादव ने हमारे न्योते को स्वीकार किया। हमारी उनसे एक घंटे बात हुई। 27 तारीख को महापंचायत रखी गई है जिसमें वंचित, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के लोग शामिल होंगे। सीटों के लिए 27 के बाद बैठ कर बात कर लेंगे। उन्होंने कहा कि सपा एक सीट भी नहीं देगी तो भी हम उनके साथ रहेंगे।
राजभर ने कहा कि इस समय प्रदेश में भाजपा नफरत की राजनीति कर रही है। व्यापारी और नौजवान सभी परेशान हैं। उन्होंने ये भी कहा कि भागीदारी संकल्प मोर्चा में सीटों का विवाद नहीं है।

कहा था, भाजपा से सशर्त गठबंधन को तैयार
इसके पहले भाजपा से गठबंधन को लेकर राजभर ने कहा कि वह भाजपा के साथ सशर्त गठबंधन करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा था कि हमने सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू करने और पूर्ण शराब बंदी सहित सात सूत्री मांग रखी। अगर वो हमारी मांगों पर सहमत होते हैं तो गठबंधन करेंगे। हालांकि, बुधवार को उन्होंने सपा से गठबंधन का एलान कर दिया।