फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Suggestions given in the meeting with Priyanka Gandhi: Congress officials not in favor of alliance in Vis elections

लखनऊ में प्रियंका गांधी : विस चुनाव में गठबंधन के पक्ष में नहीं कांग्रेस के पदाधिकारी, आज पसगवां जाएंगी प्रियंका

Sat, 17 Jul 2021 01:04 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 17 Jul 2021 01:04 AM IST
सार

उन्होंने कहा कि मोदीजी के सर्टिफिकेट से यूपी में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान योगी सरकार की आक्रामक क्रूरता, लापरवाही और अव्यवस्था की सच्चाई छिप नहीं सकती। लोगों ने अपार पीड़ा, बेबसी का सामना अकेले किया।

विज्ञापन
Suggestions given in the meeting with Priyanka Gandhi: Congress officials not in favor of alliance in Vis elections
मौन में बैठीं प्रियंका गांधी व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक पहुंचाएं। वहीं, पदाधिकारियों ने उनसे कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में किसी दल के साथ गठबंधन नहीं चाहिए। कांग्रेस अकेले लड़कर ज्यादा फायदे में रह सकती है।

विज्ञापन


प्रियंका ने पीसीसी मुख्यालय पर शाम को जिला व शहर अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि वे कोरोना से मरे लोगों के परिवारीजनों से मिलने उनके घर जाएं। सुख-दुख के साथी बनें। जो दवा वितरण के लिए दी गई थी, उसका समुचित वितरण करें। पुराने कांग्रेसजनों का हालचाल लेते रहें। 
विज्ञापन


प्रियंका ने हर विधानसभा में बूथ पदाधिकारियों के प्रशिक्षण पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी विधानसभा चुनाव के लिहाज से मजबूत दावेदारों का नाम सुझाएं। पदाधिकारियों के सुझाव पर ही टिकट दिए जाएंगे। पदाधिकारियों की ओर से कार्यक्रम ज्यादा दिए जाने की बात उठी। कहा कि इसके चलते संगठन विस्तार पर काम नहीं हो पा रहा है। प्रियंका ने इस पर विचार का आश्वासन देते हुए कहा कि राजनीतिक पार्टी होने के कारण संगठन और कार्यक्रमों में समन्वय बनाकर काम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना का दर्द नहीं भूल सकती आम जनता : प्रियंका
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री के यूपी सरकार की तारीफ पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मोदीजी के सर्टिफिकेट से यूपी में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान योगी सरकार की आक्रामक क्रूरता, लापरवाही और अव्यवस्था की सच्चाई छिप नहीं सकती। लोगों ने अपार पीड़ा, बेबसी का सामना अकेले किया। इस सच्चाई को मोदीजी, योगीजी भूल सकते हैं, जिन्होंने कोरोना का दर्ज सहा, वे नहीं भूलेंगे।
 

आज पसगवां जाएंगी प्रियंका
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार की सुबह 7 बजे लखीमपुर खीरी के पसगवां ब्लॉक जाएंगी। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक वह वहां उस महिला से मिलेंगी, जिसके साथ ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान अभद्रता की गई थी। उसके कपड़े भी खींचे गए थे।

 पीसीसी मुख्यालय पर लहराए बैनर, रात में हुई तकरार

राजस्थान के कंप्यूटर शिक्षकों ने पीसीसी मुख्यालय पर शुक्रवार को उस समय बैनर लहराए, जब प्रियंका गांधी वहां पहुंच चुकी थीं। बैनर पर वहां की कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारे लिखे थे। यह स्थिति देख आयोजकों के हाथ-पैर फूल गए। उन्होंने प्रदर्शन करने वालों को प्रियंका से मुलाकात करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने बैनर समेट लिए। उनका कहना था कि उन्हें संविदा पर रखा गया था, पर राजस्थान सरकार स्थायी नहीं कर रही है। 

पिछले एक महीने से वे दिल्ली में धरना दे रहे हैं। देर शाम तक इन युवाओं की प्रियंका से मुलाकात नहीं हो सकी, तो उन्होंने नाराजगी जताई। इस पर कांग्रेस के ही कुछ कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ये युवा कुछ राजनीतिक लोगों के इशारे पर यहां विरोध करने आए हैं। दोनों पक्षों के बीच खूब नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed