फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sugarcane Development Department suspended Moradabad head assistant for taking bribe audio clip went viral

UP News: घूसखोरी पर गन्ना विकास विभाग ने मुरादाबाद के प्रधान सहायक को किया निलंबित, वीडियो क्लिप हुई थी वायरल

Tue, 19 Aug 2025 12:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Aug 2025 12:46 PM IST
सार

घूसखोरी पर गन्ना विकास विभाग ने मुरादाबाद के प्रधान सहायक को निलंबित कर दिया है। मामले में वीडियो क्लिप वायरल हुई थी। इसका संज्ञान लेते हुए विभाग ने कार्रवाई की। 

विज्ञापन
Sugarcane Development Department suspended Moradabad head assistant for taking bribe audio clip went viral
Suspended - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

उत्तर प्रदेश में गन्ना विकास विभाग ने मुरादाबाद के प्रधान सहायक संजय कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई घूसखोरी के मामले में की है। रिश्वत से संबंधित एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। विभाग ने इसका संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है।

विज्ञापन


गन्ना विकास विभाग के मुरादाबाद परिक्षेत्र में तैनात प्रधान सहायक संजय कुमार सिंह को रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। इस संबंध में एक वीडियो क्लिप सामने आने पर यह कार्रवाई की गई है। क्लिप की जांच में यह सामने आया कि संजय कुमार सिंह ने सेवानिवृत्ति के देयों के भुगतान की स्वीकृति में रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन


उन्होंने जिला गन्ना अधिकारी, मुरादाबाद से प्राप्त पत्र में ओवर राइटिंग कर उच्चाधिकारियों को गुमराह किया। ग्रेच्युटी भुगतान से संबंधित प्रकरणों में अनावश्यक विलंब किया। उनके इस कृत्य को उत्तर प्रदेश कर्मचारी आचरण नियमावली, 1956 के नियम-3 का स्पष्ट उल्लंघन है। इस प्रकरण की जांच के लिए जिला गन्ना अधिकारी, लखीमपुर को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed