सुधांशु त्रिवेदी का अखिलेश पर हमला : बोले- ट्वीट डिलीट करने से कारनामे डिलीट नही होंगे, सपा जमीन बचाने के लिए लड़ रही चुनाव
भाजपा प्रवक्ता ने कहा विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ रही है जबकि सपा अपनी जमीन और संपत्ति बचाने के लिए लड़ रही है। बसपा अपनी इज्जत बचाने के लिए, कांग्रेस अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए और ओवैसी आग लगाने के लिए चुनाव लड़ रहे है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को नोएडा अथॉरिटी में 52,000 करोड़ के घोटाले का हिसाब देना होगा। उन्हें इत्र वालों से मित्रता का जवाब भी देना होगा। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में रविवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सुधांशु त्रिवेदी ने आरोपित इत्र कारोबारी के साथ सपा प्रमुख के संबंध को लेकर सवाल किया। उन्होंने पूछा कि ट्वीट डिलीट क्यों किया? उन्होंने कहा कि ट्वीट डिलीट कर देने से अखिलेश के कारनामे डिलीट होने से रहे।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ रही है जबकि सपा अपनी जमीन और संपत्ति बचाने के लिए लड़ रही है। बसपा अपनी इज्जत बचाने के लिए, कांग्रेस अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए और ओवैसी आग लगाने के लिए चुनाव लड़ रहे है।
उन्होंने कहा कि आयकर विभाग की जांच की जद में आए इत्र कारोबारी के साथ अखिलेश देश-देशांतर तक सानिध्य लाभ ले रहे थे। त्रिवेदी ने बताया कि यह फ ोटो 24 मई 2015 को ट्वीट की गई थी जिसे अब डिलीट कर दिया गया है। कहा कि अखिलेश यादव को यह जानना चाहिए कि ट्वीट डिलीट होने से कारनामे डिलीट नहीं होते। अपने इस कारनामे का जवाब अखिलेश यादव को देना होगा।
त्रिवेदी ने कहा कि सीएजी की रिपोर्ट में 2005 से 2017 तक नोएडा अथॉरिटी के अलग अलग भूमि आवंटन में भारी अनियमितता पाई गई। औद्योगिक विकास की जमीनें आवासीय के रूप में आवंटित कर दी गईं। महज 22 प्रतिशत औद्योगिक जमीनों का उद्योगों के लिए आवंटन हुआ। इससे सरकार को 52,000 करोड रुपये से अधिक की हानि हुई। अखिलेश यादव को इस आर्थिक घोटाले का जवाब भी जनता को देना होगा।
त्रिवेदी ने डिजिटल चुनाव प्रक्रिया को लेकर सपा प्रमुख के एक बयान का पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि चुनाव के आगाज का अंजाम क्या होगा। उन्होंने कहा कि डिजिटल चुनाव प्रक्रिया में अखिलेश यादव को समस्या नजर आ रही है। अखिलेश के बारे में सुन रखा था कि वह विदेश से इंजीनियरिंग पढ़ कर आए थे। उन्होंने कहा कि अखिलेश ने इस तरह की बयानबाजी कर अभी से शिकस्त की पेशबंदी शुरू कर दी है।