फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sudhanshu Trivedi's attack on Akhilesh: Said - Deleting tweets will not delete exploits, SP is fighting elections to save land

सुधांशु त्रिवेदी का अखिलेश पर हमला : बोले- ट्वीट डिलीट करने से कारनामे डिलीट नही होंगे, सपा जमीन बचाने के लिए लड़ रही चुनाव

Sun, 09 Jan 2022 09:25 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 09 Jan 2022 09:25 PM IST
सार

भाजपा प्रवक्ता ने कहा विधानसभा चुनाव में  भाजपा सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ रही है जबकि सपा अपनी जमीन और संपत्ति बचाने के लिए लड़ रही है। बसपा अपनी इज्जत बचाने के लिए, कांग्रेस अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए और ओवैसी आग लगाने के लिए चुनाव लड़ रहे है।

विज्ञापन
Sudhanshu Trivedi's attack on Akhilesh: Said - Deleting tweets will not delete exploits, SP is fighting elections to save land
सुधांशु त्रिवेदी

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को नोएडा अथॉरिटी में 52,000 करोड़ के घोटाले का हिसाब देना होगा। उन्हें इत्र वालों से मित्रता का जवाब भी देना होगा। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में रविवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सुधांशु त्रिवेदी ने आरोपित इत्र कारोबारी के साथ सपा प्रमुख के संबंध को लेकर सवाल किया। उन्होंने पूछा कि ट्वीट डिलीट क्यों किया? उन्होंने कहा कि ट्वीट डिलीट कर देने से अखिलेश के कारनामे डिलीट होने से रहे।

विज्ञापन

 

भाजपा प्रवक्ता ने कहा विधानसभा चुनाव में  भाजपा सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ रही है जबकि सपा अपनी जमीन और संपत्ति बचाने के लिए लड़ रही है। बसपा अपनी इज्जत बचाने के लिए, कांग्रेस अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए और ओवैसी आग लगाने के लिए चुनाव लड़ रहे है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आयकर विभाग की जांच की जद में आए इत्र कारोबारी के साथ  अखिलेश देश-देशांतर तक सानिध्य लाभ ले रहे थे।  त्रिवेदी ने बताया कि यह फ ोटो 24 मई 2015 को ट्वीट की गई थी जिसे अब डिलीट कर दिया गया है। कहा कि अखिलेश यादव को यह जानना चाहिए कि ट्वीट डिलीट होने से कारनामे डिलीट नहीं होते।  अपने इस कारनामे का जवाब अखिलेश यादव को देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रिवेदी ने कहा कि सीएजी की रिपोर्ट में 2005 से 2017 तक नोएडा अथॉरिटी के अलग अलग भूमि आवंटन में भारी अनियमितता पाई गई। औद्योगिक विकास की जमीनें आवासीय के रूप में आवंटित कर दी गईं। महज 22 प्रतिशत औद्योगिक जमीनों का उद्योगों के लिए आवंटन हुआ। इससे सरकार को 52,000 करोड रुपये से अधिक की हानि हुई। अखिलेश यादव को इस आर्थिक घोटाले का जवाब भी जनता को देना होगा।


त्रिवेदी ने डिजिटल चुनाव प्रक्रिया को लेकर सपा प्रमुख के एक बयान का पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि चुनाव के आगाज का अंजाम क्या होगा। उन्होंने कहा कि डिजिटल चुनाव प्रक्रिया में अखिलेश यादव को समस्या नजर आ रही है। अखिलेश के बारे में सुन रखा था कि वह विदेश से इंजीनियरिंग पढ़ कर आए थे। उन्होंने कहा कि अखिलेश ने इस तरह की बयानबाजी कर अभी से शिकस्त की पेशबंदी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed