फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Success tricks young entrepreneurs learn from veterans

Lucknow News: युवा उद्यमियों ने दिग्गजों से सीखे सफलता के गुर

Thu, 09 Oct 2025 02:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Success tricks young entrepreneurs learn from veterans
लखनऊ। उद्यम क्षेत्र में अपना सिक्का जमाने के लिए आईआईए की यंग प्रेन्योर सेल की ओर से बुधवार शाम गोमतीनगर के विभूतिखंड स्थित आईआईए भवन में उद्गम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत युवाओं ने इंडस्ट्री के दिग्गजों से उद्यमिता के गुर सीखे। सफल उद्यमियों ने पैनल चर्चा में अपने संघर्ष, जीत-हार के साथ सफल कॅरिअर के अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का नेतृत्व आईआईए लखनऊ चैप्टर के यंग प्रेन्योर सेल के कैप्टन दिविर विज ने किया। अतिथियों के साथ उनकी परिचर्चा में सफल उद्यमी व आईआईए के पूर्व अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने आजादी के दौर के किस्से सुनाए। कहा कि मैं मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र से जुड़ा था तो इसी दिशा में बढ़ने और देश की सेवा करने की सोची। देश के लिए कुछ करना चाहता था। चुनौतियों के बारे में कहा कि इंस्पेक्टर राज उस दौर में भी था। कई मुश्किलें सामने आईं, पर धैर्य और निरंतरता से उनका समाधान किया। यंग एंटरप्रेन्योर को सीख देते हुए उन्होंने कहा कि अपना लक्ष्य ऊंचा रखना और रिस्क लेने से पीछे न हटना सफलता की पहली सीढ़ी है।
विज्ञापन


सफल एंटरप्रेन्योर रहने के बाद अध्यात्म का पथ अपनाने वाले लेटे हुए हनुमानजी मंदिर के महंत डॉ. विवेक तंगड़ी जी ने ''जीवन को संभालना जब असंभव लगे'' विषय पर मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि संतुलन, आत्मबल और सकारात्मक दृष्टिकोण से सभी मुश्किलों पर विजय पा सकते हैं। डॉ. तंगड़ी ने बताया कि कैसे आप निरंतर आगे बढ़ते रह सकते हैं। कार्यक्रम में 30 से अधिक युवा उद्यमी व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed