{"_id":"69dd5b25fa3625eee4017d79","slug":"substation-occupied-for-nine-hours-employees-held-hostage-lucknow-news-c-13-lko1070-1689546-2026-04-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लोगों के लिए जी का जंजाल बन रहा प्रीपेड मीटर, उपभोक्ताओं का उपकेंद्र पर कब्जा; कर्मचारी बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लोगों के लिए जी का जंजाल बन रहा प्रीपेड मीटर, उपभोक्ताओं का उपकेंद्र पर कब्जा; कर्मचारी बंधक
Tue, 14 Apr 2026 09:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 09:01 AM IST
सार
राजधानी में प्रीपेड मीटर लोगों के लिए जी का जंजाल बन रहा है। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने नौ घंटे तक उपकेंद्र पर कब्जा जमाकर हंगामा किया। इस दौरान कर्मचारियों को बंधक बनाकर रखा। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
लौलाई उपकेंद्र के बाहर जुटे लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
राजधानी लखनऊ में कांशीराम कॉलोनी सहित आसपास के करीब 600 लोगों ने सोमवार को लौलाई उपकेंद्र पर नौ घंटे तक कब्जा रखा। प्रदर्शनकारी प्रीपेड मीटर हटाने और 350 घरों की कटी बिजली चालू करने की मांग कर रहे थे। इस दौरान कर्मचारियों से झड़प भी हुई।
इस पर लोगों ने कर्मियों को उपकेंद्र के अंदर बंधक बना दिया। पुलिस ने नियंत्रित करने का प्रयास किया तो उनसे भी नोकझोंक हुई। सुबह 10:30 बजे उपकेंद्र पर पहुंचे उपभोक्ता शाम 7:30 बजे तक डटे रहे।
विज्ञापन
इस पर लोगों ने कर्मियों को उपकेंद्र के अंदर बंधक बना दिया। पुलिस ने नियंत्रित करने का प्रयास किया तो उनसे भी नोकझोंक हुई। सुबह 10:30 बजे उपकेंद्र पर पहुंचे उपभोक्ता शाम 7:30 बजे तक डटे रहे।
विज्ञापन
Trending Videos
दिया गया था प्रीपेड मीटर हटाने का आश्वासन
प्रदर्शन कर रहे अजीज, राजवीर आदि ने बताया कि शनिवार को घेराव करने पर प्रीपेड मीटर हटाने का आश्वासन दिया गया था, पर ऐसा किया नहीं गया। इस कारण सोमवार को 100 रुपये के बकाये पर बिजली कट गई। इसके विरोध में महिलाएं, पुरुष व बच्चों ने उपकेंद्र पहुंचकर चारों ओर से डेरा डाल दिया।सड़क किनारे टेंट लगाकर महिलाओं ने शाम तक प्रीपेड मीटर हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन, नारेबाजी की। इस बीच बातचीत के लिए पहुंचे कमता के एसडीओ ने मीटर हटाने से असहमति बताई तो लोग उग्र हो गए। एसडीओ दोबारा वार्ता करने का बहाना बनाकर निकल गए।
विज्ञापन
विधायक आए, निर्देश देकर चले गए
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि शाम 6:30 बजे विधायक योगेश शुक्ला पहुंचे। उन्होंने समस्याएं सुनीं और बिजली विभाग के जिम्मेदारों को समाधान का निर्देश देकर चले गए। बड़े अभियंताओं के मौके पर न जाने पर विधायक नाराज भी हुए।उधर, अधीक्षण अभियंता प्रेमलता ने बताया कि पूरी टीम धरनास्थल पर पहुंची और शीर्ष प्रबंधन से बात की गई। बिना बकाया जमा किए बिजली को जोड़ना संभव नहीं है। प्रबंधन के निर्देश पर ही कार्रवाई की जाएगी।