फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sub inspector died when a vehicle hits a police jeep in Atariya thana in Sitapur.

Sitapur: पेट्रोलिंग कर रही जीप को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दरोगा की मौत, तीन सिपाही गंभीर घायल

Mon, 31 Oct 2022 11:34 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Mon, 31 Oct 2022 11:34 AM IST
सार

पेट्रोलिंग कर रही एक जीप को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दरोगा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन सिपाही घायल हो गए। उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Sub inspector died when a vehicle hits a police jeep in Atariya thana in Sitapur.
टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप पलट गई। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर जिले के थाना अटरिया इलाके में पेट्रोलिंग कर रही एक पुलिस जीप को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक दरोगा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज लगातार जारी है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब पांच बजे थाना अटरिया इलाके में थाने की एक पुलिस जीप हाईवे पर गश्त कर रही थी। नेशनल हाईवे पर गांव सहजनपुर के पास अज्ञात वाहन ने जीप को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए वह एक पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन


जीप पर थाने में तैनात दरोगा जिला उन्नाव के थाना मरावा निवासी शफीक अहमद (56) के साथ सिपाही सत्येंद्र यादव, अनुज त्रिपाठी और पवन कुमार बैठे हुए थे। हादसे में दरोगा शफीक अहमद की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने दरोगा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायलों का इलाज लगातार जारी है। सीओ सिधौली यादवेंद्र यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वाहन की तलाश की जा रही है।

खंगाले जा रहे कैमरे
घटना के बाद से एक पुलिस टीम लगातार क्षेत्र में लगे कैमरो की सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। आशंका जताई जा रही है टक्कर मारने वाला वाहन काफी तेज रफ्तार में था जिसके चलते यह हादसा हुआ है।


घटना का हाल जानने पहुंची आईजी
घटना होने के बाद लखनऊ आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह और एसपी घुले सुशील चंद्रभान अस्पताल में घायलों का हाल जानने पहुंचीं। उन्होंने बताया कि सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।वहीं, वाहन चालक की भी तलाश की जा रही है जिसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed