फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Stuntmanship: Car owner's DL will be suspended

स्टंटबाजी : निलंबित होगा कार मालिक का डीएल

Wed, 01 Apr 2026 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Stuntmanship: Car owner's DL will be suspended
लखनऊ। बीकेटी में एक महीने पहले चलती कार में खतरनाक स्टंट करने के मामले में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय गाड़ी के मालिक का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करेगा। विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र भी निरस्त किया जाएगा। यह कार्रवाई पुलिस की ओर से स्टंटबाजी के मामले में एफआईआर के बाद की गई है। फरवरी में सोशल मीडिया पर 16 कारों से स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें कुछ लोग कार (यूपी32जेक्यू7925) के सनरूफ और खिड़कियों से लटके हुए थे। बीकेटी पुलिस के प्राथमिकी दर्ज करने के बाद गाड़ी मालिक मनीष कुमार को परिवहन कार्यालय ने नोटिस भेजकर एक सप्ताह में जवाब मांगा है। इस मामले में स्टंटबाजी में शामिल दुर्गेश यादव का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया जा चुका है। एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि स्टंट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इनके कारण कई लोगों की जान को खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed