फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Stunned information of placing a bomb in the cinema hall in many districts in up people got trapped police investigation

यूपी: कई जिलों में बम रखे जाने की सूचना से हड़कंप, सकते में आ गए लोग

Fri, 22 Jan 2021 05:00 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 22 Jan 2021 05:00 PM IST
विज्ञापन
Stunned information of placing a bomb in the cinema hall in many districts in up people got trapped police investigation
बम रखे जाने की सूचना पर पुलिस महकमे में मचा हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार (22 जनवरी) सुबह से ही सोशल मीडिया पर बम रखे जाने की सूचना से हड़कंप मचा रहा। वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, मथुरा और नोएडा में बम रखे जाने की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में थानों की पुलिस डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते के साथ पुलिस ने उन स्थानों की जांच की जहां बम रखे जाने की सूचना थी, हालांकि कहीं कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। आइए आपको बताते हैं कि कौन-कौन से जिले में बम रखने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। 
विज्ञापन


वाराणसी के मॉल में बम रखे जाने की मिली थी सूचना
वाराणसी के छावनी क्षेत्र में स्थित एक मॉल में शुक्रवार को बम रखे जाने की सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन कैंट समेत अन्य थानों की पुलिस डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते के साथ मॉल पहुंचीं। मॉल का चप्पा-चप्पा खंगाला गया, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। इस बीच भारी-भरकम पुलिस बल देख मॉल में मौजूद लोग सकते में आ गए थे। वाराणसी के एएसपी कैंट अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सब कुछ सामान्य है और कहीं से किसी प्रकार की शिकायत या खामी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

प्रयागराज में युवक ने ट्वीट कर दी बम रखे जाने की सूचना
मैडम चीफ मिनिस्टर फिल्म के रिलीज के विरोध में एक युवक ने सोशल मीडिया पर प्रयागराज में दो जगह बम रखने की सूचना दी। युवक ने ट्वीट कर शहर में सनसनी फैला दी। जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। पीवीआर मुट्ठीगंज के 2 सिनेमा हॉल, रोडवेज बस स्टॉप और अन्य कई प्रमुख स्थानों पर जांच की गई। फिलहाल कहीं पर भी कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि मॉल को चेकिंग के बाद दोबारा खोल दिया गया है। पुलिस ने कहा कि किसी ने सोशल मीडिया के माध्यम से झूठी सूचना दी थी, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बम की खबर सुनते ही कानपुर पुलिस की भी उड़ गई नींद
कानपुर पुलिस की उस समय नींद उड़ गई जब किदवई नगर में बने साउथ एक्स मॉल को बम से उड़ाने की ट्वीट के जरिए धमकी मिली। सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मॉल में बम की सूचना पर डॉग स्क्वायड की टीम के साथ जुही थाने की फोर्स और कई बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान बम निरोधक दस्ते ने मॉल के कोने-कोने में सघन तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, इस दौरान उनके हाथ कुछ नहीं लगा। जूही थाना प्रभारी संतोष आर्या ने बताया कि बम की धमकी वाला ट्वीट बादशाह नाम की ट्विटर आईडी से आया था। इस ट्विटर आईडी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। 

मथुरा में सिनेमाघर के अंदर बम है.. मच गया हड़कंप
मथुरा जिले के एक सिनेमाघर में बम होने की सूचना मिलने पर शुक्रवार को हड़कंप मच गया। यह सूचना किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपने ट्विटर हैंडिल पर ट्वीट की थी। इस पर पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया। काफी देर तक वहां छानबीन की गई, लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। शुक्रवार दोपहर को अज्ञात व्यक्ति ने अपने ट्विटर हैंडल से गोविंद नगर थाना क्षेत्र में स्थित सिनेमाघर रूपम टॉकीज में बम होने की सूचना प्रसारित कर दी। इस व्यक्ति ने इस सूचना को डीजीपी, यूपी पुलिस और स्थानीय पुलिस को टैग भी कर दिया। बम होने की सूचना मिलने के बाद मथुरा पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस के अफसर बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) के साथ मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में पूरे टॉकीज को खाली कराया गया। तलाश ली गई। करीब डेढ़ घंटे तक तलाशी में टीम को कुछ नहीं मिला। 

नोएडा में सुबह-सुबह बम मिलने की सूचना से सकते में आए लोग
नोएडा में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-63 में बम जैसी कोई चीज देखी गई है। सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए और 26 जनवरी के अलर्ट को ध्यान में रखते हुए पुलिस के आला अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वहां पहुंचकर सावधानी बरतते हुए सबसे पहले यातायात को डायवर्ट करने के साथ ही सुरक्षा घेरा बनाया और मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने उस बम जैसी चीज का परीक्षण शुरू किया। परीक्षण करने पर पता चला कि उसमें कोई भी डेटोनेटर तथा विस्फोटक पदार्थ नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed