फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   online classes starts after parent teacher meeting in private schools

पेरेंट टीचर मीटिंग के साथ निजी स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू, इंटरनेट ने किया परेशान

Thu, 02 Jul 2020 01:47 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Thu, 02 Jul 2020 01:47 PM IST
विज्ञापन
online classes starts after parent teacher meeting in private schools
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म होने के बाद बुधवार से निजी स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो गई। स्कूलों ने पेरेंट टीचर मीट से इसकी शुरुआत की। शिक्षकों ने घर से ही छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाया। कई स्कूलों ने कुछ शिक्षकों को बुलाकर भविष्य में पढ़ाने की रणनीति भी तैयार की।

विज्ञापन


सुबह क्लास लगी छात्र यूनिफॉर्म में बैठे थे और शिक्षक पढ़ा रहे थे। लेकिन शिक्षक और छात्रों के बीच ब्लैकबोर्ड नहीं था। लैपटॉप और मोबाइल ने ब्लैक बोर्ड की जगह ले रखी थी। विभिन्न विषयों के शिक्षक अपने व उनके अभिभावकों से ऑनलाइन रूबरू हुए। पढ़ाई की रणनीति के बारे में बताया।
विज्ञापन


किस तरह से पढ़ना है कैसे असाइनमेंट सबमिट करना है सब पर चर्चा की। जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल, सिटी मोंटेसरी, सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज, सेंट्रल अकेडमी, लखनऊ पब्लिक स्कूल, बाल निकुंज समेत शहर के अधिकांश निजी विद्यालयों में बुधवार से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर के लिए स्टूडेंट्स को ब्रेक भी दिया गया

कई विद्यालयों के कुछ शिक्षकों ने विद्यालय से ही छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाया। स्कूलों के अनुसार इसकी तैयारी पहले ही कर ली गई थी। छात्रों और अभिभावकों को ऑनलाइन पढ़ाई का टाइम टेबल दे दिया गया था। छोटे बच्चों को करीब दो घंटा और बड़े बच्चों को करीब 4 घंटे की पढ़ाई कराई गई। बीच में कुछ देर के लिए छात्रों को ब्रेक भी दिया गया। 

 

ऑनलाइन पढ़ाई में इंटरनेट सिग्नल कमजोर होने से कई बार अभिभावकों व शिक्षकों में संपर्क टूटा। अभिभावकों ने बताया कि छोटे बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाने में सबसे ज्यादा समस्या आई। शिक्षकों से संपर्क साधने के लिए उन्हें बच्चों के साथ रहना पड़ता था। नेटवर्क कमजोर होने से संपर्क बनाने में दिक्कत हुई। जब तक ऑनलाइन पढ़ाई चलती रही, अभिभावक भी बच्चों के साथ लगे रहे। कुछ अभिभावकों ने पहले ही दिन ज्यादा असाइनमेंट देने की भी शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed