फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Students will be faced with technical knowledge at international conferences

Lucknow News: अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में तकनीकी ज्ञान से रूबरू होंगे विद्यार्थी

Tue, 28 Oct 2025 02:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Students will be faced with technical knowledge at international conferences
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में रोबोटिक्स, ऑटोमेशन व मैकेनिकल इंजीनियरिंग विषय पर पहला अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 30 व 31 जनवरी को होगा। सोमवार को कार्यक्रम से जुड़ा पोस्टर व शेड्यूल जारी किया गया।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य रोबोटिक्स, ऑटोमेशन, मटेरियल साइंस व यांत्रिकी अभियांत्रिकी के क्षेत्र में अनुसंधान व नवाचार को प्रोत्साहित करना है। इसमें विश्वभर के शोधकर्ताओं और विशेषज्ञों को आमांत्रित किया गया है।
विज्ञापन


फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के निदेशक डॉ. राजेंद्र कुमार त्रिपाठी, यांत्रिकी अभियांत्रिकी विभाग के अध्यक्ष डॉ. एसएएच रिजवी ने बताया कि सम्मेलन विवि के अनुसंधान उन्मुख दृष्टिकोण और तकनीकी उत्कृष्टता की दिशा में अहम पहल है। यह विद्यार्थियों और शोधार्थियों को वैश्विक स्तर पर अपने कार्य प्रस्तुत करने का अवसर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




छात्रों को मिलेंगे ये लाभ

सम्मेलन से छात्रों को नई तकनीक विकास के बारे में जानने, उद्योग जगत से जुड़े लोगों के साथ नेटवर्किंग करने और व्यावहारिक अनुभव हासिल करने का मौका देगा। नई रोबोटिक प्रणालियों, औद्योगिक रोबोट, स्वायत्त वाहनों और अन्य अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों के बारे में जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed