फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Students will be allowed to work in KGMU campus to earn money.

KGMU: कैंपस में काम कर पैसे भी कमा सकेंगे मेडिकल छात्र, केजीएमयू ने तैयार की नई योजना

Sat, 19 Nov 2022 04:42 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 19 Nov 2022 04:42 PM IST
सार

केजीएमयू में पढ़ने वाले छात्र अब कैंपस में पार्ट टाइम जॉब कर पैसे भी कमा सकेंगे। इसके लिए योजना तैयार की गई है। 

विज्ञापन
Students will be allowed to work in KGMU campus to earn money.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

केजीएमयू के छात्र अब पढ़ाई के साथ ही कैंपस में पार्ट टाइम जॉब कर पैसे भी कमा सकेंगे। इसके लिए केजीएमयू प्रशासन ने नई योजना तैयार की है। इसी सत्र से यह योजना लागू होने जा रही है। विद्यार्थियों को इसके लिए आवेदन करना होगा।

विज्ञापन


केजीएमयू कुलपति ले. जनरल डॉ. बिपिन पुरी ने बताया कि उनके यहां हर आय वर्ग के विद्यार्थी पढ़ाई करने आते हैं। सरकारी संस्थान होने की वजह से यहां की फीस बेहद कम है। इसके बावजूद कई विद्यार्थियों के लिए यहां के खर्च निकालना मुश्किल होता है। ऐसे विद्यार्थियों की मदद के लिए पार्ट टाइम जॉब की योजना तैयार की गई है। केजीएमयू में रोजाना करीब 10 हजार मरीज आते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ में यजदान बिल्डिंग तोड़ने की कार्रवाई शुरू, फ्लैट मालिक बोले- हमें हमारा पैसा दो
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - निकाय चुनाव: पुलिसकर्मियों के अवकाश पर रोक, एडीजी कानून व्यवस्था ने जारी किया पत्र


इसके अलावा कार्यालय से संबंधित भी काफी काम होते हैं। इनके लिए नियमित और आउटसोर्सिंग के करीब 10 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं। इसके अलावा भी कई काम हैं जो विशिष्टता मांगते हैं। यहां दाखिला लेने वाले छात्र इन कामों को आसानी से कर सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ आमदनी भी कर सकें, इसलिए उन्हें पार्ट टाइम जॉब दी जाएगी। इससे वे अपनी पढ़ाई भी आसानी से कर सकेंगे तथा अपना खर्च भी निकालने की स्थिति में होंगे।

शुरू होंगी कई सुविधाएं 
कुलपति ने बताया कि पार्ट टाइम जॉब के विकल्प के साथ ही विद्यार्थियों के लिए कई नई सुविधाएं शुरू की जा रही हैं। इसमें विद्यार्थियों के लिए सुविधा केंद्र तथा बुक स्टाल प्रमुख हैं। बुक स्टाल से छात्र हर प्रकार की किताबें खरीद सकेंगे। यहां विभिन्न स्मारिका भी विक्रय के लिए उपलब्ध रहेंगी। सुविधा केंद्र में विद्यार्थियों की जरूरत की चीजें एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। ऐसा होने से उनको कैंपस के बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed