{"_id":"633d1fe9a1e3815cb5496c90","slug":"students-will-allowed-to-give-10-options-of-institutions-for-admission-in-polytechnic","type":"story","status":"publish","title_hn":"Admission in Polytechnic: विद्यार्थी प्रवेश के लिए 10 पॉलीटेक्निक संस्थानों का दे पाएंगे विकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Admission in Polytechnic: विद्यार्थी प्रवेश के लिए 10 पॉलीटेक्निक संस्थानों का दे पाएंगे विकल्प
Wed, 05 Oct 2022 02:43 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 05 Oct 2022 02:43 PM IST
सार
पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश लिए छठवें से आठवें चरण की काउंसलिंग 6 से 25 अक्तूबर को होगी। संस्थानों में विकल्प भरने का नियम सभी के लिए एक जैसा ही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पॉलीटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए छठे से आठवें तक के चरण की काउंसिलिंग में अभ्यर्थी 10 से ज्यादा संस्थानों का विकल्प नहीं भर पाएंगे। चाहे उन विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया हो या फिर आवेदन करने के बाद प्रवेश परीक्षा न दी हो या फिर चाहे छात्रों ने प्रवेश परीक्षा ही क्यों न दी हो। इन चरणों में विकल्प भरने का नियम सभी के लिए एक ही है। वहीं इस बार प्रमाण पत्रों का सत्यापन अलॉट किए हुए संस्थान में ही होगा।
विज्ञापन
पॉलीटेक्निक की छठे से आठवें चरण की काउंसिलिंग छह से 25 अक्तूबर तक होगी। इसमें प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन न करने वाले, आवेदन कर प्रवेश परीक्षा में न शामिल होने वाले और प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले तीनों तरह के छात्र शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
संयुक्त प्रवेश परीक्षा के सचिव राम रतन ने बताया कि तीनों चरणों में विद्यार्थियों को केवल 10 संस्थान का विकल्प ही भरने को दिया जाएगा। सभी को विकल्प भरना अनिवार्य होगा। फिर इनमें से कोई एक संस्थान अलॉट किया जाएगा। इस बार प्रमाण पत्रों का सत्यापन अलॉट हुए संस्थान में किया जाएगा।
विज्ञापन
विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया अलॉट संस्थान में पूरी करनी होगी। इससे पहले तक जिला स्तर पर बने हेल्प सेंटर पर प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जाता था। अगर विद्यार्थी अलॉट किए हुए संस्थान में उपस्थित होकर प्रमाण पत्रों का सत्यापन नहीं कराता है और निर्धारित फीस जमा नहीं करता है तो वह अगले सभी चरणों में प्रवेश का पात्र नहीं होगा। वह अगले सभी चरणों की काउंसिलिंग से बाहर कर दिया जाएगा।