फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Students protested, decision to increase fees withdrawn

Lucknow News: विरोध में उतरे छात्र, फीस बढ़ाने का फैसला वापस

Thu, 31 Jul 2025 02:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Students protested, decision to increase fees withdrawn
लविवि के मैत्री भवन के सामने  प्रदर्शन करते सपा छात्र सभा के सदस्य।
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रावासों की फीस बढ़ाने के विरोध में छात्रों ने बुधवार को हंगामा किया। विवि प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रावास आवंटन की प्रक्रिया चल रही है और बीच में ही दो हजार रुपये शुल्क बढ़ा दिया गया है। छात्र अधिष्ठाता कल्याण के कार्यालय का भी घेराव किया गया। विरोध को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन बैकफुट पर आया और फीस बढ़ाने का फैसला वापस ले लिया गया। हालांकि, अधिकारियों ने पहले ही फीस बढ़ाने की बात से इनकार किया है।
विज्ञापन

छात्रों के समर्थन में उतरे समाजवादी छात्र सभा के सदस्यों ने कहा कि छात्रावास की फीस सीधे दो हजार रुपये बढ़ाना उचित नहीं है। यह विश्वविद्यालय प्रशासन की मनमानी है। मौके पर छात्र सभा इकाई अध्यक्ष प्रिंस कुमार, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव व शोध छात्र अभिषेक श्रीवास्तव थे। प्रदेश सचिव छात्र सभा अक्षय यादव, सतीश चंद्र, अविनाश यादव, आदित्य पांडेय, रोहित यादव, शिवा जी यादव, धर्मेंद्र, नीतीश, अनमोल राय, रुद्रवीर, प्रभात, शिव पूजन आदि भी प्रदर्शन में शामिल रहे।
विज्ञापन

g एनएसयूआई के सदस्यों ने निकाली रैली छात्र संगठन एनएसयूआई ने लविवि के छात्रावास में मेस की कॉशन फीस के नाम पर अधिक शुल्क का आरोप लगाया। इस दौरान साइकिल यात्रा भी निकाली गई। संगठन के सदस्यों ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन हर बार मनमानी करता है। मौके पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक विशाल सिंह, शुभम खरवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed