{"_id":"67db2e8acc7d4efcb40c9a36","slug":"students-on-sit-in-overnight-alleging-sexual-harassment-at-bbau-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1122002-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बीबीएयू में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर रात तक धरने पर जमे रहे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बीबीएयू में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर रात तक धरने पर जमे रहे विद्यार्थी
Thu, 20 Mar 2025 07:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 07:52 AM IST
सार
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय में बुधवार को छात्र छात्राएं रात तक धरने पर जमे रहे।
विज्ञापन
देर रात तक धरने पर जमा रहे छात्र।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय में बुधवार को छात्र छात्राएं रात तक धरने पर जमे रहे। ये विद्यार्थी संघमित्रा छात्रावास के ऑफिस असिस्टेंट पर एक छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा रहे हैं। आंदोलन कर 15 छात्र-छात्राओं को विवि प्रशासन ने निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
आंदोलन कर रहे छात्रों के मुताबिक पीड़िता ने इस घटना की शिकायत छात्रावास की वार्डन , प्रॉक्टर और डीएसडब्ल्यू से की थी, लेकिन दो दिनों तक किसी भी प्रकार की सुनवाई नहीं हुई। उल्टा उस पर अपनी शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया गया। सुनवाई नहीं हुई तो पीड़िता ने 7 मार्च की शाम को संघमित्रा छात्रावास के सामने धरना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी की निलंबित किया गया। इस धरने के एक हफ्ते बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन छात्रों को निलंबित कर दिया जिन्होंने यौन हिंसा के खिलाफ आवाज उठाई थी। अब आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को लेकर विद्यार्थियों ने धरना शुरू किया है।
विज्ञापन