फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Students of classes 9 to 12 will get scholarship on October 2 scheme will be improved in three phases

UP News: कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को दो अक्टूबर को मिलेगी छात्रवृत्ति, तीन चरणों में होगा योजना में सुधार

Tue, 08 Jul 2025 08:46 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 08 Jul 2025 08:46 AM IST
सार

यूपी में कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को दो अक्टूबर को छात्रवृत्ति मिलेगी। एकरूपता लाने को लेकर तीन चरणों में योजना में सुधार किया जाएगा। 

विज्ञापन
Students of classes 9 to 12 will get scholarship on October 2 scheme will be improved in three phases
Scholarship, छात्रवृत्ति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश में छात्रवृत्ति प्रणाली में सुधार करने और एकरूपता लाने को लेकर सोमवार को गोमतीनगर स्थित भागीदारी भवन में बैठक का आयोजन हुआ। इसमें मंत्रियों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि छात्रवृत्ति योजना में सुधार तीन चरणों में किया जाएगा। 

विज्ञापन


बैठक में तीनों मंत्रियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि दो अक्तूबर को कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के खाते में छात्रवृत्ति पहुंच जाए। जो छात्र-छात्राएं बच जाएंगे, उनको अगले कुछ माह में छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस दौरान अल्पसंख्यक, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग के राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी भी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि तीनों विभागों की छात्रवृत्ति में एकरूपता लाते हुए उसमें सुधार करना मुख्य उद्देश्य है। 

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि आर्थिक रूप से कमजोर, वंचित और पिछड़े वर्ग के बच्चों को अधिक से अधिक छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने कहा कि छात्रवृत्ति योजना में सुधार के लिए तीनों विभाग के मंत्री और अधिकारी मिलकर कार्य कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed