{"_id":"60393ecf8ebc3ee941517303","slug":"students-of-aktu-got-placement-during-corona-lucknow-news-lko56694005","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकेटीयूः कोरोना भी नहीं बना प्लेसमेंट की राह की बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकेटीयूः कोरोना भी नहीं बना प्लेसमेंट की राह की बाधा
विज्ञापन
Students of Aktu got placement during Corona
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। कोरोना काल में भी डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध कॉलेजों के विद्यार्थियों को बेहतर प्लेसमेंट मिल रही है। विवि की यूनिवर्सिटी इंडस्ट्री इंटरफेस सेल (यूआईआईसी) की ओर से आयोजित पूल कैंपस में फरवरी में 130 से ज्यादा विद्यार्थियों को नौकरी मिली है। इन्हें चार लाख रुपये तक का शुरुआती पैकेज मिला है।
पूल प्लेसमेंट ड्राइव में 88 विद्यार्थियों का चयन हुआ। एनटीटी डाटा ने विवि के संबद्ध संस्थानों के 34 विद्यार्थियों का चयन किया, जिन्हें 3.5 लाख रुपये का शुरुआती पैकेज मिला है। कोफार्ज में 18 विद्यार्थियों को 3.65 लाख का पैकेज मिला है। मोबिलाइट में 36 का चयन हुआ। इन्हें 2.4 लाख रुपये के शुरुआती पैकेज पर प्लेसमेंट मिला। शुक्रवार को आयोजित पूल प्लेसमेंट ड्राइव में हेक्सावेयर कंपनी में 39 व एनटीआर में एक विद्यार्थी का चयन हुआ। इन्हें 3.5 लाख रुपये का सालाना पैकेज मिलेगा।
पिछले माह 1500 से ज्यादा को जॉब
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि इसी महीने की शुरुआत में हुए पूल कैंपस में 87 विद्यार्थियों का प्लेसमेंट हुआ। इन्हें सात लाख रुपये तक का पैकेज मिला है। जनवरी के पूल कैंपस में भी 1500 से ज्यादा विद्यार्थियों को नौकरी मिली है। विवि का यूआईआईसी सेल लगातार कंपनियों व इंडस्ट्री के संपर्क में रहता है और समय-समय पर पूल प्लेसमेंट करवाता है। कहा कि कोरोना का बहुत असर हमारे प्लेसमेंट पर नहीं पड़ा है। हमने अपने विद्यार्थियों को कैंपस इंटरव्यू और ऑनलाइन इंटरव्यू के लिए ट्रेंड किया है। इसका भी लाभ मिला है।
विज्ञापन
अमेजन, इंफोसिस का पूल कैंपस मार्च में
आशीष मिश्रा ने बताया कि कैडिला, अमेजन, इंफोसिस, जेडएस एसोसिएट्स, एडूग्रेड कंपनियों की पूल प्लेसमेंट ड्राइव मार्च में होगी। जल्द ही विद्यार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। यूआईआईसी ने कोरोना काल में भी विद्यार्थियों को जॉब दिलाने के लिए बेहतर प्रयास किया।
लविवि में अब तक इंजीनियरिंग संकाय के 118 छात्रों का प्लेसमेंट
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय के 17 और विद्यार्थियों को शुक्रवार को अमेरिकी कंपनी में नौकरी का मौका मिला। अब तक संकाय के 118 छात्रों का चयन विभिन्न कंपनियों में हो चुका है। इंजीनियरिंग संकाय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित वर्चुअल प्लेसमेंट ड्राइव में अमेरिकन कंपनी में विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इंजीनियरिंग फैकल्टी के प्लेसमेंट सेल इंचार्ज डॉ. हिमांशु पांडेय ने बताया कि कंपनी में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के सात, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के चार एवं बीसीए के छह छात्रों का नेटवर्क एनालिस्ट के पद पर तीन लाख प्रतिवर्ष के पैकेज पर प्लेसमेंट हुआ है। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय एवं इंजीनियरिंग संकाय के इंचार्ज प्रो. आरएस गुप्ता ने चयनित छात्रों को बधाई दी है।