{"_id":"594a75e94f1c1b950f8b4802","slug":"students-getting-school-uniform-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में सरकारी स्कूल के बच्चों को मिली यूनिफॉर्म, जुलाई तक पूरा होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में सरकारी स्कूल के बच्चों को मिली यूनिफॉर्म, जुलाई तक पूरा होगा काम
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 21 Jun 2017 07:04 PM IST
विज्ञापन
बच्चों के साथ अपर मुख्य सचिव आरपी सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों को नई स्कूल यूनिफार्म मिलने लगी है। विभाग के अपर मुख्य सचिव आरपी सिंह ने बुधवार को कानपुर में स्कूल यूनिफार्म वितरण का जायजा लेकर प्रदेश के सभी विद्यार्थियों को जुलाई में यूनिफार्म वितरित करने के निर्देश दिये।
विज्ञापन
राज्य सरकार की ओर से इस वर्ष से परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों की स्कूल यूनिफार्म को बदला गया है। सभी विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंध समिति के माध्यम से निशुल्क यूनिफार्म के दो सेट उपलब्ध कराने के लिए चार सौ रुपये प्रति विद्यार्थी बजट रखा गया।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जनपदों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को यूनिफार्म के लिए आवश्यक राशि का जून के पहले सप्ताह में आवंटन कर जुलाई के पहले सप्ताह तक यूनिफार्म वितरित करने के निर्देश दिये।
विज्ञापन
निदेशालय की ओर से विद्यालय वितरण के लिए नियम और मापदंड भी तय किये गये हैं। बुधवार को विभाग के अपर मुख्य सचिव आरपी सिंह ने कानपुर में मंडलीय बैठक में सभी विद्यार्थियों को स्कूल यूनिफार्म जुलाई केपहले सप्ताह तक वितरित करने के निर्देश दिये। शिक्षा अधिकारियों ने उन्हें नई यूनिफार्म पहने बच्चों से मिलाया। उन्होंने कपड़े की गुणवत्ता और सिलाई आदि की जांच पड़ताल के बाद संतोष जताया।