{"_id":"6ad930226cd8fbbb9b0cb7d5","slug":"students-demonstrated-scientific-thinking-through-low-cost-models-lucknow-news-c-13-lko1070-1975949-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कम लागत के मॉडलों से छात्राओं ने दिखाई वैज्ञानिक सोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कम लागत के मॉडलों से छात्राओं ने दिखाई वैज्ञानिक सोच
विज्ञापन
लखनऊ। बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज, मोतीनगर में बुधवार को छात्राओं की ओर से विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। कक्षा नौ से 12 तक की छात्राओं ने कम लागत में तैयार किए गए नवाचारी विज्ञान मॉडलों के माध्यम से अपनी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में अल्ट्रासाउंड मशीन, आंखों के कार्य करने की प्रक्रिया, अल्सर, हाइड्रोलिक लिफ्ट और थ्रीडी होलोग्राम सहित कई मॉडलों ने लोगों का ध्यान खींचा। इसके साथ ही छात्राओं ने पृथ्वी की सतह, कोरोना प्रभावित फेफड़े, जल चक्र, इलेक्ट्रिक स्विंग, चंद्रयान, सौरमंडल, पाचन तंत्र और भूकंप का पता लगाने वाले अलार्म सहित कई मॉडल प्रस्तुत किए। इससे पहले विज्ञान प्रदर्शनी की शुरुआत मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने की। इस मौके पर सभी शिक्षक भी मौजूद रहे।
इन छात्राओं के मॉडल रहे अव्वल
वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 11 की वेदांशी भारती के अल्ट्रासाउंड मशीन मॉडल को प्रथम और महक कश्यप के आई वर्किंग मॉडल को दूसरा स्थान मिला। जूनियर वर्ग में कक्षा 10 की वंशिका के हाइड्रोलिक लिफ्ट मॉडल को प्रथम और कक्षा नौ की फातिमा के थ्रीडी होलोग्राम मॉडल को दूसरा स्थान मिला।