फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Students belongings kept outside hostels in the Lohiya institute

लोहिया संस्थान में हॉस्टल का ताला तोड़कर छात्रों का सामान बाहर रखा गया

Sat, 12 Sep 2020 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Students belongings kept outside hostels in the Lohiya institute
लोहिया संस्थान में हॉस्टल का ताला तोड़कर छात्रों का सामान बाहर रखा गया
विज्ञापन

लोहिया संस्थान में एमबीबीएस छात्रों से हॉस्टल खाली कराने को लेकर शुक्रवार को हंगामा हुआ। आरोप है कि एमबीबीएस के नए बैच की शुरूआत होने वाली है।
ऐसे में नए छात्रों को हॉस्टल में रखने की जगह नहीं है। छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल के ताले तोड़कर उनका सामान बाहर रखवा दिया गया है। इसे लेकर सीनियर छात्रों में आक्रोश है।
छात्रों का कहना है कि शहीद पथ पर हॉस्टल का निर्माण अधर में है। गोमतीनगर स्थित लोहिया संस्थान के मुख्य परिसर में डॉ. एससी राय छात्रावास है। इसमें एमबीबीएस छात्रों के रहने की व्यवस्था है।
विज्ञापन

पांचवें तल पर कमरा नंबर 501, 502 और 503 का ताला तोड़कर छात्रों को सामान बोरी में भरकर बाहर रखवा दिया गया है। छात्र घर से लौट रहे हैं तो उन्हें कमरा खाली कराने के निर्देश मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों का आरोप है कि कोरोना काल में उन्हें दूसरी जगह किराए पर कमरे भी नहीं मिल रहे हैं। छात्रों का कहना है कि संस्थान अब मनमानी पर उतारू हो गया है। मामले की शिकायत अफसरों से करेंगे।
वहीं, संस्थान की निदेशक डॉ. नुजहत हुसैन ने बताया छात्रों का आरोप गलत है। कहा, शहीद पथ स्थित आवास विकास की बिल्डिंग में नया छात्रावास बनाया गया है। जहां पर छात्रों को शिफ्ट किया जा रहा है। एक रूम में दो से तीन बेड हैं, उन्हें ही बाहर किया जा रहा है।

घटिया खाने का आरोप
कोरोना ड्यूटी कर लौट रहे कर्मचारियों को घटिया भोजन परोसा जा रहा है। शिकायत के बाद भी खाने की गुणवत्ता में सुधार नहीं हो रही है। कर्मचारियों का आरोप है कि दाल में पानी व जली रोटियां परोसी जा रही हैं। सब्जी की गुणवत्ता भी ठीक नहीं है। निदेशक का कहना है कि अगर ऐसा कोई शिकायत मिलती है तो मामले की जांच कराई जाएगी। कर्मचारियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed