फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   students beaten former student in BBAU

बीबीएयू में पूर्व छात्र की पिटाई, फटा सिर, नाराज छात्रों ने कार्रवाई न होने पर दी चेतावनी

Thu, 12 Sep 2019 03:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 12 Sep 2019 03:35 PM IST
विज्ञापन
students beaten former student in BBAU
प्रतीकात्मक तस्वीर
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी (बीबीएयू) के कनिष्ठा छात्रावास में मंगलवार देर रात बीमार दोस्त से मिलने पूर्व छात्र की पिटाई कर सिर फोड़ दिया। पीड़ित की शिकायत पर प्रॉक्टर ने जांच की बात कही है। वहीं, पीड़ित छात्र के पक्ष में अन्य छात्रों ने प्रॉक्टर कार्यालय पर हंगामा किया।
विज्ञापन


चेतावनी दी कि एक दिन में कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। घटना के बाद विवि में माहौल गर्म है। बीएड पास अनुपम पाठक ने शिकायत में कहा है कि वह बीमार दोस्त को देखने छात्रावास गया था। उसके पास डॉक्यूमेंट भी रखे थे। इस दौरान बातचीत में थोड़ी देर हो गई।
विज्ञापन


रात करीब डेढ़ बजे अचानक उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया गया। बाहर कुछ छात्र थे। उन्होंने गाली देते हुए मारपीट शुरू कर दी। उनका कहना था कि तुम संघी हो और नेता बनते हो। मारपीट में अनुपम का सिर फट गया। साथियों ने पहले उसे डिस्पेंसरी और बाद में अस्पताल में जाकर इलाज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विद्यार्थियोें ने प्रॉक्टर कार्यालय पर किया हंगामा

इसके बाद बुधवार को विद्यार्थियोें ने प्रॉक्टर कार्यालय पर हंगामा किया। डीएसडब्ल्यू के साथ भी इसको लेकर तकरार हुई। कुलपति शहर से बाहर थे। विद्यार्थियों ने कहा है कि अगर इस मामले में आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो फिर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा।

पीड़ित छात्र इतनी रात में छात्रावास क्या करने गया था यह भी एक सवाल है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई जरूर होगी। - प्रो.रामचंद्रा, प्रॉक्टर, बीबीएयू

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed