फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Students and teachers created rangoli wrote helpline numbers with diyas and spread message of empowerment

Diwali 2025: छात्राओं ने दीयों से लिखा हेल्पलाइन नंबर और सशक्तीकरण का संदेश, KGBV में मिशन शक्ति के तहत नई पहल

Sat, 18 Oct 2025 04:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 18 Oct 2025 04:56 PM IST
सार

प्रदेशभर के केजीबीवी में मिशन शक्ति के तहत दिवाली में नई पहल की गई है। छात्राओं व शिक्षिकाओं ने रंगोली बनाई। दीयों से हेल्पलाइन नंबर लिखा और सशक्तीकरण का संदेश दिया। 

विज्ञापन
Students and teachers created rangoli wrote helpline numbers with diyas and spread message of empowerment
केजीबीवी में छात्राओं व शिक्षिकाओं ने बनाई रंगोली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाया जा रहा मिशन शक्ति अभियान दीपावली के अवसर पर नई ऊर्जा से दमक उठा। 746 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में दीपावली कुछ अलग तरह से मनाई गई। इसके तहत छात्राओं ने दीयों व रंगोली से 1090, 1098, 112 जैसे प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों को सजाया। ताकि, सुरक्षा और सहायता के ये संदेश हर बालिका तक पहुंच सकें।

विज्ञापन


इसके साथ ही विद्यालय परिसर में रंगोली से नारी सशक्तीकरण के प्रेरक स्लोगन भी लिखे। इसी क्रम में कई केजीबीवी में कैंडल मार्च कर बालिकाओं ने मिशन शक्ति से जुड़े संदेशों की तख्तियों से नारी सशक्तीकरण का संकल्प दोहराया। एक अन्य कार्यक्रम में लैंप और हाथ से बनी सजावटी वस्तुओं को बनाकर बेटियों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

बेटियां शिक्षित और सुरक्षित होंगी, तो प्रदेश आत्मनिर्भर और सशक्त बनेगा

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि केजीबीवी में दीपों से सजे ये संदेश केवल उत्सव नहीं, बल्कि समाज में चेतना, आत्मविश्वास और बदलाव की लौ हैं। जब बेटियां शिक्षित और सुरक्षित होंगी, तभी उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर और सशक्त बनेगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने कहा कि मिशन शक्ति की यह पहल विद्यालयों में शिक्षा के साथ संवेदना और सुरक्षा की संस्कृति स्थापित करने वाली रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed