{"_id":"5c683829bdec22738a474e3f","slug":"student-who-made-explicit-comment-over-martyrs-arrest-expelled-by-college","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शहीदों पर अपमानजन टिप्पणी करने वाले छात्र को कॉलेज ने किया निष्कासित, हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों पर अपमानजन टिप्पणी करने वाले छात्र को कॉलेज ने किया निष्कासित, हुआ गिरफ्तार
Sat, 16 Feb 2019 09:49 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sat, 16 Feb 2019 09:49 PM IST
विज्ञापन
शहीदों पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा में शहीद सीआरपीएफ जवानों पर सोशल मीडिया में अपमानजनक टिप्पणी करने वाले राजधानी के जयनारायण पीजी कॉलेज (केकेसी) के बीए प्रथम वर्ष के छात्र रजब खान को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। एक छात्रनेता की तहरीर पर हुसैनगंज पुलिस ने रजब पर देशद्रोह व आईटी एक्ट में एफआईआर दर्ज की है। प्राचार्य एसडी शर्मा ने आरोपी छात्र को निष्कासित कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक, रजब ने सोशल मीडिया पर सैनिकों का अपमान करने वाली टिप्पणी के साथ चैटिंग की। केकेसी के छात्रनेता ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई तो रजब ने उन्हें भी धमकी दे डाली। तब छात्रनेता ने एसएसपी व केकेसी प्राचार्य को उसकी टिप्पणी के स्क्रीन शॉट भेजकर कार्रवाई की मांग की। मामला तृल पकड़ते देख हुसैनगंज के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई। थोड़ी देर बाद कृष्णानगर पुलिस ने रजब को गिरफ्तार करके हुसैनगंज पुलिस के हवाले कर दिया। प्रभारी निरीक्षक यशकांत सिंह ने बताया कि रजब का पिता पेंटिंग का काम करता है। परिवार में मां, छोटा भाई और दो बहने हैं।

लोग भड़के, आरोपी के घर प्रदर्शन, रासुका लगाने की मांग
टिप्पणी वायरल होने पर आक्रोशित लोगों ने कृष्णानगर इलाके में रहने वाले रजब के घर व थाने पर प्रदर्शन किया। सख्त कार्रवाई की मांग की। आक्रोश को देखते हुए रजब के घर के आसपास पुलिस लगाई गई है। लोगों ने रजब पर रासुका की कार्रवाई की मांग की है।