फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Student kidnapped and molested in Bahraich

बहराइच में छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म, विरोध करने पर गला दबाकर हत्या

Mon, 12 Apr 2021 05:54 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बौंडी (बहराइच)। 
अमर उजाला नेटवर्क, बौंडी (बहराइच)।  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 12 Apr 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
Student kidnapped and molested in Bahraich
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

थाना क्षेत्र के एक गांव में दुकान से लौट रही 12 वर्षीय छात्रा का शनिवार की रात अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। छात्रा के विरोध करने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा की हत्या की सूचना पर आईजी, एसपी, एएसपी ग्रामीण, सीओ, थाने की फोर्स व महसी विधायक ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। आरोपी को पकड़ने के लिए एसपी ने तीन टीमें गठित की थीं। रविवार दोपहर को ही आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने अपराध स्वीकार किया है। उसे जेल भेजा दिया गया है।  

विज्ञापन


बौंडी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 12 वर्षीय किशोरी के पिता की घर से 200 मीटर दूरी पर परचून की दुकान स्थित है। किशोरी एक निजी विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा थी। शनिवार को छात्रा के पिता की तबियत खराब होने के कारण वह दुकान बंद कराने नहीं गए। शाम को करीब साढ़े आठ बजे छात्रा दुकान बंद कराने के लिए घर से गई हुई थी। दुकान बंद कराने के बाद छात्रा जब घर नहीं पहुंची तो परेशान परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद छात्रा का शव पुलिया के पास मिला। शव को लेकर परिजन घर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन


सूचना पर बौंडी थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय मौके पर पहुंचे और प्रकरण गंभीर होने पर घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पर शनिवार की रात एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार व महसी सीओ कमलेश सिंह भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार की सुबह एसपी सुजाता सिंह घटना स्थल का निरीक्षण करने पहुंचीं। एसपी ने मृतका के घर पहुंचकर परिजनों से वार्ता की और जानकारी लेकर आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें गठित कीं। रविवार शाम आईजी डॉ. राकेश सिंह व महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने भी पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने आईजी व विधायक को प्रकरण में की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। बौंडी थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर अपहरण, हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और रविवार दोपहर आरोपी गांव निवासी फूलचंद को दबोच लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया है और उसने ही किशोरी को घर छोड़ने के बहाने अपने साथ ले जाने और वारदात को अंजाम देने की बात कही है। पुलिस ने आरोपी को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

किशोरी के शरीर पर थे चोट के निशान 
मृतका के परिजनों ने बताया कि किशोरी के शरीर पर काफी चोट के निशान थे। शव को देखने से प्रतीत हो रहा था कि उसके साथ दरिंदगी की गई है। जब उसने विरोध किया तो उसको मार डाला गया। 

मृतका के घर की गाड़ी चलाता था आरोपी 
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी का नाम फूलचंद है और वह मृतका के घर पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाता था। किशोरी को वह घर छोड़ने के बहाने अपने साथ ले गया और नियत बदलने पर उसने घटना को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी नशेड़ी भी है। 

विरोध करने पर दबा दिया था गला 
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छानबीन में पता चला है कि आरोपी ने घटना को अंजाम दिया तो किशोरी विरोध कर रही थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी को लगा कि किशोरी सबको घटना के बारे में बता देगी। बस विरोध व बताने के डर को लेकर आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। 


सबूतों के आधार पर की गई गिरफ्तारी 
घटना की सूचना पर मौके का निरीक्षण करने गई थी। परिजनों से भी बातचीत की। खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई थीं। शक और सबूत के आधार पर फूलचंद्र नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया है। उसकी निशानदेही पर लड़की के अंतरंग कपड़े व अन्य सामान भी बरामद हुआ है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच के आदेश दिए गए हैं। 
-सुजाता सिंह, एसपी बहराइच

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed