{"_id":"643457ff1afe43b0a30541e4","slug":"student-drowned-in-the-ganges-while-taking-a-bath-with-his-friends-died-raebareli-news-c-13-1-176278-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: साथियों के साथ नहाते समय छात्र गंगा में डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: साथियों के साथ नहाते समय छात्र गंगा में डूबा, मौत
Tue, 11 Apr 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 11 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को साथियों के साथ गंगा स्नान करने गया छात्र पानी में डूब गया। गोताखोरों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के नरवापार मजरे ऊंचाहार देहात सिद्धार्थ (16) पुत्र राम सजीवन कस्बे के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुस्तफाबाद में कक्षा आठ का छात्र था। वह सोमवार दोपहर गांव के शिवकरन के साथ नए डीजे के शुभारंभ पर गंगा स्नान करने गया था। साथ में गांव के अन्य लोग भी थे। घाट पर नहाते समय सिद्धार्थ पानी में डूब गया। कुछ देर बाद लोगों को उसके डूबने की जानकारी हुई, तो शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास मौजूद गोताखोर मौके पर पहुंचे और उसकी खोजबीन शुरू की। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि छात्र की गंगा में डूबने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मृतक सिद्धार्थ बहनों ज्योति, सुनैना, सुहानी व रिया का एकलौता भाई था। उसकी मौत से घर का चिराग बुझ गया। मां सावित्री को घटना की सूचना मिली तो वह बेहोश हो गई। मां ने कहा बड़ी मन्नत के बाद तुम्हें पाया था, लेकिन भगवान ने हमसे छीन लिया। उसकी मौत से गांव में मातम छा गया है।