फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Student commits suicide in love affair at Lucknow

छात्र ने प्रेम प्रसंग में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा-मेरा शव गांव की इस युवती को सौंपे

Mon, 24 Aug 2020 11:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 24 Aug 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
Student commits suicide in love affair at Lucknow
शिवम (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस पर छात्र के परिजनों ने मोहल्ले के कुछ लोगों पर धमकी देने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगाम किया। 
विज्ञापन


घटना बीकेटी थाना इलाके के गांव मामपुर बाना में रविवार सुबह कमरे में रस्सी के सहारे बीए के छात्र शिवम (19) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के पिता ननके ने पूर्व सभासद राजू रावत सहित दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो ग्रामीणों ने थाने का घेराव करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सीतापुर रोड पर जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने समझा-बुझाकर ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवम का कुछ दिनों पहले ही सेना में चयन हुआ था। शिवम ने एक कॉपी में लिखे तीन लाइन के सुसाइड नोट में गांव की ही एक युवती को शव सौंपने की बात लिखी है। युवक के परिजनों ने बताया कि शिवम का गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोग शिवम को लगातार धमका रहे थे, जिससे वह तनावग्रस्त था। इसी तनाव के चलते उसने आत्महत्या की है।

पुलिस ने एक को हिरासत में लिया

क्षेत्राधिकारी बीकेटी डॉक्टर हिरदेश कठेरिया ने बताया कि इस मामले में पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed